Bharat Jodo Yatra in Rajasthan: राहुल गांधी के स्वागत पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए गहलोत पायलट

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan: राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले के चंवली बॉर्डर पर पहुंच गयी है।
 
Bharat Jodo Yatra In Rajasthan

जयपुर। Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान सीमा में प्रवेश कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस शासित प्रदेश में यह पहली एंट्री है। राहुल गांधी के राजस्थान आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर गहलोत पायलट एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर इस समय सीएम गहलोत, पायलट समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं और राहुल गांधी का स्वागत-सीत्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बता दें राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजस्थान कांग्रेस की ओर से पलक-पांवड़े बिछा दिए गए हैं। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेता झालावाड़ पहुंचे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा


यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में पहुंची है। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी। राहुल झालरापाटन के बाद रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर और केशवरायपाटन होते हुए आगे बढ़ेंगे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web