Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले, BJP मेरी इमेज खराब करने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही, जानिये और क्या कहा...

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। 
 
Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले, BJP मेरी इमेज खराब करने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही, जानिये और क्या कहा...

भोपाल। एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को 6वां दिन था। राहुल का कारवां इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने जयश्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी रुके और पुलिस से कहा, बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। इससे पहले राहुल गांधी रेवती रेंज पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से मिले। जिसके बाद यात्रा ने वैष्णव कॉलेज में लंच ब्रेक लिया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा पहुंची। यात्रा वैष्णव कॉलेज के सामने रुकी है। यात्रा यहां साढ़े तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह उज्जैन के लिए रवाना हुई। राहुल मंगलवार को दोपहर में महाकाल के दर्शन करने अकेले जाएंगे। इसके बाद सीधे सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ यात्रा में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के सीनियर लीडर विवेक तन्खा भी शामिल हुए है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

इससे पहले राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी इमेज खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता हमारे एसेट हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

दैनिक भास्कर ने सवाल किया, मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 58 सीटें बढ़ीं और वोट परसेंट भी बढ़ा। भारत जोड़ो यात्रा से एक मोमेंट दिख रहा है। इसे बरकरार रखने के बारे में क्या सोचते हैं? राहुल बोले, मैं नंबरों पर भरोसा नहीं करता। राहुल गांधी ने खुद पर हो रहे निजी हमलों के सवाल के जवाब में कहा, भाजपा की दिक्कत है कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए और मेरी इमेज बना दी, लेकिन ये मेरे लिए फायदेमंद रहा। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। अगर आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे हो तो निजी हमले होंगे। अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं। ये एक प्रकार से मेरा गुरू है। ये मुझे सिखाता है कि मुझे इधर जाना है, उधर नहीं जाना। लड़ाई क्या है, लड़ाई जो आपके सामने खड़ा है, लड़ाई उसकी सोच को गहराई से समझने की है। मैं धीरे धीरे आरएसएस और भाजपा की सोच को अच्छे से समझने लगा हूं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल किया,  जिन लोगों ने कांग्रेस की सरकार गिराई, क्या उनके लिए दरवाजे खुले हैं। इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश कांग्रेस से सवाल करना चाहिए। बाकी मेरा मानना है कि जो लोग पैसों से खरीदे गए हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि RSS का एक व्यक्ति मेरा पास आया। उन्होंने कहा, मैं आरएसएस का हूं, मैं आपका स्वागत करता हूं। तो मैंने उनसे कहा आईए। उन्होंने राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और युवा नेता सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान के सवाल पर कहा कि ये दोनों नेता हमारी पार्टी के एसेट हैं। मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा, लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देना चाहता हूं कि इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं होगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web