Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा, आर्टिकल 370 पर स्टैंड क्लियर, लोकतंत्र बहाल हो, जानिए और क्या कहा...

श्रीनगर। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कॉन्फ्रेंस में कहा, आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं। भाजपा का कहना था कि 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं। जम्मू कश्मीर में मैंने जो देखा, उससे खुश नहीं हुआ। यहां के लोगों में दुख है। मेरा परिवार कश्मीर से ही निकला है। मेरे पूर्वज यहीं के है। मुझे महसूस हो रहा था कि मैं घर जा रहा हूं। यहां टारगेट किलिंग हो रही है। भाजपा वाले कहते हैं कि 370 हटने के बाद कश्मीर में सब ठीक हो गया। अगर यहां सब ठीक है तो अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करनी चाहिए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
राहुल ने आगे कहा, यात्रियों ने ईस्ट टू वेस्ट यात्रा के लिए कहा है, लेकिन अभी हमने तय नहीं किया है। तय होते ही बताएंगे। 135 दिन यात्रा थी। यह सिर्फ यात्रा नहीं थी। हम लोगों से जुड़कर उनसे हरसंभव संवाद करना चाहते थे। विपक्ष में बिखराव नहीं है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे। यह BJP और RSS के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है। मीडिया को जो फोकस विपक्ष पर देना चाहिए, वो देती नहीं। जो हम बोलते हैं, वो मीडिया मिस कर जाती है। उन्होंने यह भी कहा की RSS-BJP संसद, कानून और संस्थानों पर हमला कर रही है। मैं नोटबंदी, GST, चाइना और लोकतंत्र पर बात करना चाहता हूं, लेकिन संसद में वे माइक बंद कर देते हैं। आगे कहा की एक आर्मी के व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि लद्दाख में चीन ने 2000 वर्ग किमी एरिया पर कब्जा कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: लोगों के पसीने छूटे अफ्रीका के सुलेमान की हाइट नापने में, इतना लंबा टेप भी पड़ गया छोटा!
इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था।
यह खबर भी पढ़ें: गजब! एयरपोर्ट पर 54 यात्री बस में करते रहे इंतजार और बिना लिए बेंगलुरु से उड़ गई फ्लाइट
दैनिक भास्कर को सूत्रों ने बताया कि लाल चौक के कार्यक्रम के बाद यात्रा खत्म कर दी गई। कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया। आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गईं। राहुल सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में लाल चौक पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के शामिल होने की जानकारी है। पंथा चौक से अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट मुजफ्फर शाह भी यात्रा में शामिल हुए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप