Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी के लिए जहाँ यात्रा वही कोरोना
दिल्ली में राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई है। यहां यात्रा में अभिनेता कमल हासन, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुईं। कुछ राहुल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पहुंचें। इसके अलावा राहुल राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट भी गये। यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इससे पहले उन्होंने आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर तय करके शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा। बता दें कि कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 61 साल है उम्र, 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, 'प्लेबॉय किंग' के नाम से मशहूर
तो वहीँ, पुलिस ने लोगों से कहा है कि यात्रा रूट से हटकर जाने वाली सड़क या बाईपास का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएं जाएं। यात्रा के कारण बदरपुर फ्लाईओवर, प्रह्लादपुर रेड लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड सीआरआरआई रेड लाइट, मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाई ओवर, आश्रम चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसी तरह एंड्रयूजगज, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, प्रगति मैदान सुरंग, आईपी फ्लाईओवर की ओर, सुब्रमण्यम भारती मार्ग/जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग, मथुरा रोड/ शेरशाह रोड टी-प्वाइंट, Q-प्वाइट, R/A जसवंत सिंह, मंडी हाउस, विकास मार्ग (यमुना पुल/लक्ष्मी नगर शकरपुर साइड), मिंटो रोड रेड लाइट, गुरु नानक चौक, राजघाट चौक इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!
राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचकर कहा, बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं। हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है। आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? तो जवाब मिलेगा, नहीं। इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है। साथ ही राहुल ने यह भी कहा, की हरियाणा में भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के बाकी हिस्सों में जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है। लेकिन उसके लिए कोरोना को केवल वहीं है, जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे पत्र लिखकर कहा है कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो। शेष भारत में, भाजपा जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के बाद कार में बैठते ही अनकंट्रोल हुई दुल्हन, शुरू हो गई दूल्हे के साथ, किया ऐसा काम...Video
आपको बता दे, कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा ने अब तक 9 राज्यों का सफर तय किया है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इस दौरान इन राज्यों के 46 जिलों को कवर किया गया है। अभी भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के रेस्ट पर रहेगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री होगी। 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर राहुल की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। अब तक राहुल और उनके सहयोगी करीब तीन हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, कुल 150 दिन में भारत जोड़ो यात्रा को 12 राज्यों में 3 हजार 570 किमी की दूरी पैदल तय करना है। यात्रा पूरी करने के लिए राहुल को अब सिर्फ 570 किमी का सफर तय करना है। वे इस दौरान तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप