Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं, आप भी..."

इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रीय राजधानी में पूरा दमखम दिखाने की तैयारी में हैं।
 
Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं, आप भी..."

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर गई है। शनिवार सुबह यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू हुई। यात्रा करीब शाम 04:30 बजे लाल किला पर समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रीय राजधानी में पूरा दमखम दिखाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई विरोधी दलों के नेता भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी की इस मुहिम में उनका साथ देने उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी सड़क पर उतरीं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दिल्ली कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश दिया है।

राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचने के बाद एक बार फिर नफरत के खिलाफ प्रेम की बात दोहराते हुए कहा, “वे नफरत फैलाते हैं, हम प्यार बांटते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं।” नफरत की राजनीति के खिलाफ देश भर में प्यार का संदेश फैलाने की यह बात राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पिछले 108 दिनों से लगातार कहते आ रहे हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रवाना हुई भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जाने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

लाल किले पर भाषण देंगे राहुल गांधी 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में NHPC मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा शाम 4:30 बजे लाल किले पर पहुंच रही है, जहां राहुल गांधी भाषण देंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और गाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किया स्वागत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया है। खड़गे ने इस मौके पर किए गए ट्वीट में लिखा है, “कन्याकुमारी से मीलों चलकर भारत जोड़ो यात्रा आज देश की राजधानी दिल्ली पहुँच चुकी है। महँगाई, बेरोज़गारी, असमानता और नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ़, ये राष्ट्रीय जन-आंदोलन सत्ता के सिंहासन तक पहुँचकर करोड़ों लोगों की आशाओं को समेटे है। हर एक यात्री और राहुल गांधी का अभिनंदन।”

यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग दोपहर में आश्रम चौक के पास धर्मशाला में लंच और विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ, दिल्ली कैंट, दरियागंज होते हुए लालकिला पहुंचेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई नेता राजघाट, वीरभूमि और शक्ति स्थल और शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web