Bengaluru: गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए ATM से चुराए 20 लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ IPC की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 
Bengaluru: गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए ATM से चुराए 20 लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। बेंगलुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने ATM मशीन से 20 लाख रुपए चुरा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पैसे चुराए थे। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही कैश लोडिंग स्टाफ के लोगों से दोस्ती की थी। बाद में किसी बहाने से उनकी डायरी से ATM के कैश कैसेट खोलने के पासवर्ड पता लगाया और घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सामने आई जब ATM से गार्ड और पैसे दोनों गायब मिले। इसके बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि नोमोसुद्र करीब 19 लाख 96 हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि वह उसके घर असम भाग गया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 23 साल का आरोपी दीपोंकर नोमोसुद्रा असम का रहने वाला है। उसने 17 नवंबर को पैसे चुराने की योजना बनाई थी। उसके पास से 14.2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की 6 महीने पहले ही बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के पास ATM में गार्ड की नौकरी लगी थी। उसके पैसे चुराने का वीडियो CCTV में कैद हो गया, जिसमें उसने लाइट बंद करके पैसे चोरी किए और कपड़े भी बदले ताकि कैमरे में कैद होने के बाद भी उसे कोई पहचान न सके।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने आरोपी को असम से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ IPC की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से कोई रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। पॉलीवे को आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 5 लाख रुपए खर्च किए थे। बाकी के पैसों से घर बनाने और होटल खोलने की योजना बनाई थी। आरोपी ने ये भी बताया कि उसका कोई इरादा नहीं था लेकिन उसे शादी करने थी और उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने ये कदम उठाया। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web