BRS Rally: केरल CM बोले- मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपी जा रही, उठाया राष्ट्रभाषा का मुद्दा

न्यायाधीशों की नियुक्ति में केंद्र सरकार की निर्णायक भूमिका पर पिनाराई विजयन ने कहा कि कानून मंत्री का यह बयान साबित करता है
BRS Rally: केरल CM बोले- मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपी जा रही, उठाया राष्ट्रभाषा का मुद्दा

नई दिल्ली। तेलंगाना के CM और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) की खम्मम जिले में आयोजित रैली में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रभाषा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी देसी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से देश की अखंडता प्रभावित होगी। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

न्यायाधीशों की नियुक्ति में केंद्र सरकार की निर्णायक भूमिका पर पिनाराई विजयन ने कहा कि कानून मंत्री का यह बयान साबित करता है कि भाजपा सरकार न्यायिक स्वायत्तता को नष्ट करने पर तुली हुई है। CJI ने खुद इस कदम का विरोध किया है। जब (डोनाल्ड) ट्रंप की पत्नी (मेलानिया ट्रंप) ने सरकारी स्कूल देखना चाहा तो उन्हें (भाजपा) केजरीवाल वाला' स्कूल दिखा दिया। भारतीय जुमला पार्टी देश को गुमराह कर रही है। जहां वे जीत नहीं पाते हैं, उपचुनाव कराते हैं या विधायक खरीदते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

KCR ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में अपना आधार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। आज की स्थिति में, भाजपा का राज्य में सबसे छोटा जनाधार है। सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना में पैर जमाने की भाजपा की कोशिशों का अब तक KCR के मजबूत राजनीतिक दबदबे पर कोई असर नहीं पड़ा है। KCR कम से कम आठ राज्यों में अपना पार्टी आधार बढ़ाने के इच्छुक हैं। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। रैली के लिए 448 एकड़ क्षेत्र में 20 पार्किंग स्थल स्थापित किए जा रहे हैं। विधायक रासमयी बालकिशन के निर्देशन में कलाकारों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए विशेष मंच बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कल बीजेपी ने मान लिया था कि अब उनके सत्ता में 400 दिन ही बचे हैं, जो अपने दिन गिनने लगते हैं, वे सत्ता में नहीं रह सकते। अब, केवल 399 दिन शेष हैं। भारत राष्ट्र समिति की रैली में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, केरल CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने हिस्सा लिया है। रैली से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि उनकी रैली का मुख्य फोकस देश में किसानों की मुसीबतों को दूर करना होगा, जो सत्ताधारी दलों की लापरवाही के कारण दशकों से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि किसान देश भर में कुल आबादी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा हैं। उनके अनुसार, किसी भी सत्ताधारी दल ने अब तक किसानों की आय बढ़ाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास नहीं किए हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web