BPSC 67th PT Result 2022: बीपीएससी 67वीं पीटी का घोषित हुआ रिजल्ट, 11607 उम्मीदवार हुए सफल

नई दिल्ली। BPSC 67th Prelims Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं पीटी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। BPSC की ओर से कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी कर दिया गया है। 802 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 11607 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। बता दें, लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यहां देखें बीपीएससी 67वीं पीटी की कट ऑफ
बीपीएससी की कटऑफ
अनारक्षित वर्ग - 113
अनारक्षित वर्ग महिला - 109
ईडब्ल्यूएस - 109
ईडब्ल्यूएस महिला - 105
एससी - 104
एससी महिला - 93
एसटी - 100
एसटी महिला - 96
ईबीसी - 109
ईबीसी महिला - 102
बीसी - 109
बीसी महिला - 105
बीसीएल - 103
दिव्यांग (VI)- 94
दिव्यांग (DD)- 89
दिव्यांग (OH)- 105
दिव्यांग (MD)- 71
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
BPSC Prelims result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर' Prelims result' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा।
स्टेप 4- अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) परीक्षा पहले 8 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण इसे उसी दिन रद्द कर दिया गया था। 30 सितंबर को एक पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
आपको बता दें, BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, वह 29 दिसंबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के तहत विभिन्न विभागों में 802 रिक्तियों को भरना है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप