MCD चुनाव से पहले भाजपा ने दिखाया स्टिंग ऑपरेशन, दावा टिकट देने के लिए AAP नेता मांग रहे 80 लाख रुपए

नई दिल्ली। MCD चुनाव से पहले भाजपा ने सोमवार को एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया। दावा किया कि AAP के नेता चुनाव में टिकट देने के लिए 80 लाख रुपए मांग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि रोहिणी-D के वार्ड 54 से टिकट देने के लिए AAP नेता बिंदू से रिश्वत मांगी गई। पात्रा ने आगे कहा, पठानिया जी खुद बोल रहे हैं कि पैसे का मसला है। बातचीत में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला का भी नाम आ रहा है। तय है कि पैसा चल रहा है। आम आदमी पार्टी उगाही कर रही है। पहले वीडियो में एक महिला और 2 व्यक्ति बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में महिला पुनीत से पूछती है कि क्या पठानिया जी को पता है, तो पुनीत ने जवाब दिया कि पठानिया जी जानते हैं। इसके बाद महिला बोलती है कि अगर आप कहो तो आधा पेमेंट अभी कर देती हूं, बाकी बाद में। व्यक्ति कहता है कि आप 2 दिन बाद पूरा पेमेंट कर देना।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
तो वही दूसरे वीडियो में महिला बिंदू कार में फोन पर बात कर रही है। इसमें वो पठानिया जी कहकर संबोधित कर रही है। वो बोली, पठानिया जी मोटी फाइल है और अगर आप मुझसे कहो कि बिंदू तुम पुनीत को पैसे दे दो तो मैं उसे पैसे दे दूंगी। आपका ग्रीन सिग्नल चाहिए। इसके बाद पठानिया कहते हैं कि हां वो मेरे साथ रहता है, जहां जाता हूं, वहां जाता है। पार्टी में लोग उसको जानने लगे हैं और उसका फोन भी उठाने लगे हैं। वह अपने आप यह काम कर रहा है। इसके बाद बिंदू बोलती हैं- रकम छोटी-मोटी नहीं है। मैंने कहा कि अभी 10 है ले लो। उसने कहा 3-4 दिन में कर देना। पहली रकम 21 लाख की थी।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
जिसके बाद केजरीवाल ने BJP के स्टिंग का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा वाले रोज नई नौटंकी करते हैं। पहले कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ, फिर बोले कि बस घोटाला हुआ है। केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हम पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरह से झूठ हैं। आरोपों की जांच करा लो, कहीं कुछ नहीं निकलेगा। साथ ही AAP नेता दिलीप पांडेय ने पूरे मामले में कहा कि BJP के वीडियो स्टिंग में जिस व्यक्ति का नाम लिया गया है, उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर BJP ने दिल्ली में काम किया होता तो उसे इस तरह फर्जी वीडियो नहीं जुटाना पड़ता। फर्जी वीडियो से तय है कि भाजपा MCD चुनाव हार रही है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप