राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से BJP विचलित...हिमाचल, गुजरात में होगी कांग्रेस की जीत- गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते (CM Gehlot target BJP) हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बीजेपी को विचलित कर दिया है। भाजपा नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया है।
जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए (CM Gehlot target BJP) कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से तो बीजेपी विचलित हो रही है और बेतुके बयान दे रही है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी कि इस यात्रा में लाखों लोग जुड़े हुए हैं और यात्रा जब राजस्थान में पहुंचेगी तो भारी उत्साह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot on Rahul Gandhi Yatra) ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गई थी। तमाम मंत्री यात्रा में भागीदारी निभाएंगे। कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। गहलोत ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में माहौल बिगड़ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार इसे लेकर कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
इस यात्रा का मुख्य मकसद बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ आवाज उठाना और लोगों को एक दूसरे से जोड़ना है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी विचलित हो गई है। बीजेपी के नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। देश में इस समय तनाव के हालात बने हुए हैं और आजादी के बाद इस तरह का माहौल पहली बार देखने को मिल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस जीतेगी
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में होने वाले चुनाव में (Gehlot claim victory in Gujarat Himachal election) कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत होगी। चुनाव से पूर्व गुजरात में कई यात्राएं पार्टी की ओर से निकाली गई और लोगों का काफी सपोर्ट देखने को मिला है। गहलोत ने कहा कि हाल ही में गुजरात में एक पुल हादसा हुआ और बड़ी संख्या में लोग मारे गए। लेकिन गुजरात में मौजूदा सरकार उसकी जांच नहीं करवा रही। गहलोत ने मांग करते हुए कहा कि इस हादसे की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा या फिर रिटायर्ड जज से करवानी चाहिए। हादसे में जो भी आरोपी है उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप