Avalanche in Uttarkashi: हिमस्खलन में फंसे 10 ट्रैकर्स के शव बरामद, 18 लोग अभी लापता, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा-2 पर्वत चोटी पर ये हिमस्खलन हुआ। इसमें नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के 28 पर्वतारोही फंस गए। जानकारी के मुताबिक इनमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवान रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 28 ट्रैकर्स फंस गए। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल बिष्ट ने बताया कि हिमस्खलन में फंसे 28 में से 10 के शव बरामद हो गए हैं। हालांकि 18 लोग अब भी लापता हैं। वहीं NDRF, SDRF और सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है। भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
5 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर हुआ हादसा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक द्रौपदी का डंडा 5,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पीटीआई के मुताबिक उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि एवलॉन्च में फंसे लोगों में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही और उनके प्रशिक्षक शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
गृहमंत्री, रक्षामंत्री ने ली हादसे की जानकारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में बताया कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है।
उन्होंने ट्वीट किया किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव मदद देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्यमय तरीके से हो गए गायब
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF, ITBP व सेना की टीमें पूरी तत्परता से राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित
ट्रैकर्स को रेस्क्यू करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन इस बीच बर्फबारी शुरू हो गई है, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अगर बर्फबारी से अभियान के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
तीन दिन पहले केदारनाथ के पास खिसका था ग्लेशियर
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास 1 अक्टूबर को ग्लेशियर खिसकने की घटना सामने आई था। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया था कि हिमालय क्षेत्र में सुबह हिमस्खलन हुआ था, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बर्फ का पहाड़ खिसकने का वीडियो भी सामने आया था, इसमें दिखा कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका
JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188