Asaduddin Owaisi: ओवैसी का दावा, BJP के लोग रमजान के महीने में घर तोड़ रहे, जानिए और क्या कहा...

नई दिल्ली। AIMIM चीफ असदुद्दीन ने एक बार फिर BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों को हरे रंग से नफरत है। उनको लगता है कि हरा रंग केवल मुसलमानों का है। BJP-RSS के लोग इस्लाम की निशानी समझकर जगह-जगह से इस रंग को मिटा रहे हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक के गुलमर्ग में स्टेशन के बाहर हरा रंग था। BJP इस रंग से इतनी नफरत करती है कि रातों-रात इसे हटा दिया गया। मैसूर में एक बस स्टैंड के पास गुंबदनुमा चीज बनी थी। उसे भी मुसलमानों की निशानी समझकर गिरा दिया। इन्हें हरे रंग से बहुत समस्या है, लेकिन हम हर रंग में रंग जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS
ओवैसी ने कहा कि BJP और RSS के लोग यूपी और एमपी में बिना नोटिस दिए घरों को तोड़ रहे हैं। दिल्ली में रमजान के महीने में घर तोड़ दिए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम त्रिशूल बांटने की बात करते हैं। चाकू तेज करके पास रखने की बता करते हैं। इसके बाद भी उन्हें अरेस्ट नहीं किया जाता है, लेकिन मुसलमान अगर लकड़ी की तलवार हाथ में लिया हो तो उसे तुरंत पकड़ लेते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप