Amit Shah in Himachal: शाह ने हिमाचल में गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे, जानिए और क्या कहा...

अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चुनावी थीम सॉन्ग 'हिमाचल की पुकार, भाजपा सरकार' को लांच किया। 
 
amit shah

शिमला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रैली की। हाटी आभार रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि अब राजा-महाराजा का टाइम चला गया है। अब लोकतंत्र का समय है। हिमाचल में जनता की चलेगी। ये डबल इंजन सरकार जो है, इसे हमने देखा है और समझा है और इसके फायदे देखे हैं। शाह बोले, दिन लद गए हरी टोपी और लाल टोपी, ऊपर का हिमाचल और नीचे का हिमाचल, कुछ नहीं है भाई। हरी टोपी भी भाजपा की है और लाल टोपी भी भाजपा की है। ऊपर भी भाजपा है और नीचे भी भाजपा है। इस दौरान अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चुनावी थीम सॉन्ग 'हिमाचल की पुकार, भाजपा सरकार' को लांच किया। यह गाना उदित नारायण ने गाया है।


यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

साथ ही अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर और जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा इतने साल बीत गए लेकिन ये काम कोई नहीं कर पाया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि वे चुपचाप देखते रहते थे लेकिन करते कुछ नहीं थे। अब कोई देश की तरफ देखता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शाह ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातियां का दर्जा देकर मोदी ने लोगों के 55 साल के संघर्ष को एक झटके में समाप्त किया है। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का काम आग लगाने का है जबकि PM नरेंद्र मोदी का काम विकास करने का है। उन्होंने कहा कि अबकी बार देश में रिवाज बदलता जा रहा है। हिमाचल में भी रिवाज बदलने वाला है। हिमाचल में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। सतौन में भाजपा की रैली के लिए पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह ने हाटी समुदाय प्रधान रजनीश के घर लंच किया। जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने उनका स्वागत किया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

 

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web