Air India: फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले की होगी गिरफ्तारी, 30 दिनों के लिए यात्रा पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया है। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना तब सामने आई जब पीड़ित महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को चिट्ठी लिखी। महिला ने चिट्ठी में लिखा कि वह गंदी सीट पर नहीं बैठना चाहती थी। इसलिए उसे दूसरी सीट दी गई। एक घंटे के बाद उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा गया। उसकी सीट चादरों से ढंकी हुई थी, लेकिन वहां पेशाब की बदबू आ रही थी। महिला का आरोप है कि बिजनेस क्लास की कई सीटें खाली होने के बावजूद पहले उसे दूसरी केबिन सीट नहीं दी गई थी। क्रू ने वहां कीटाणुनाशक छिड़का, लेकिन महिला ने वही सीट लेने का विरोध किया, तब जाकर उसे दूसरी सीट दी गई।
यह खबर भी पढ़ें: VIDEO: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
बुजुर्ग महिला ने शिकायत में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स पर भी कार्रवाई की मांग की है। इस पर एअर इंडिया ने कहा कि न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पुरुष यात्री एअर इंडिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ-साथ नियामक प्राधिकरणों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। हमने एअर इंडिया के क्रू की चूक की जांच करने और मामले में त्वरित कार्रवाई में देरी के कारणों का भी पता लगाने के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है। हम जांच और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान पीड़ित यात्री और उसके परिवार के नियमित संपर्क में भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
तो वहीं, एअर इंडिया ने DGCA को बताया कि पीड़ित महिला को उनका किराया रिफंड कर दिया गया है। एयरलाइंस ने DGCA के कानून प्रवर्तन को इसलिए नहीं बुलाया था, क्योंकि पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए शुरुआती अनुरोध को वापस ले लिया था। एअर इंडिया इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग महिला से हुई अभद्रता के मामले का संज्ञान राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी लिया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत मामले में तत्काल केस दर्ज करने और एक बुजुर्ग महिला को मानसिक आघात पहुंचाने के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप