Adesh Gupta Resigns: MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी...

एमसीडी के चुनाव में आदेश गुप्ता के क्षेत्र से भी आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने बाजी मारी है।
 
Adesh Gupta Resigns: MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी...

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर फूटा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सात दिसंबर को आए नगर निगम चुनाव परिणाम में भाजपा को 104 सीटें मिली थीं और वह नगर निगम में चौथी बार सरकार बनाने से वंचित रह गई थी। आदेश गुप्ता की जगह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

MCD चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें जीती थीं। जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 सीट पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भजपा वहां भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता रहते हैं। इस बारे में आदेश गुप्ता ने कहा था कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

आदेश गुप्ता के वार्ड में जीती AAP
बता दें कि MCD के वार्ड नंबर-141 के राजेंद्र नगर में आदेश गुप्ता रहते हैं। एमसीडी के चुनाव में आदेश गुप्ता के क्षेत्र से भी आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने बाजी मार ली थी। हालांकि मतगणना के दौरान आदेश गुप्ता अपने प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे थे लेकिन बुधवार को मतगणना खत्म होने के बाद इस वार्ड पर आरती चावला की जीत हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

कौन हैं वीरेंद्र सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा BJP के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। पंजाबी समुदाय से होने के कारण दिल्ली के पंजाबी समुदाय पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। यह नियुक्ति अस्थाई बताई जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाली चुनौतियों को देखते हुए नए अध्यक्ष का चुनाव शीघ्र कर सकती है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web