AAP के मंत्री ने हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की दिलाई शपथ, BJP ने लगाया गंभीर आरोप

मंत्री राजेंद्र पाल यह यह कार्यक्रम कराने वाली संस्था द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया और जय भीम मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक हैं। 

 
AAP के मंत्री ने हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की दिलाई शपथ, BJP ने लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू धर्म विरोधी बयान देने का आरोप लगा है। वे दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम बुधवार को हुआ था। शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया। इसमें मंत्री राजेंद्र पाल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। दीक्षा समारोह में डॉ. अंबेडकर के पड़पोते राजरत्न अंबेडकर भी मौजूद थे। जिन्होंने शपथ के रूप में बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया। मंत्री राजेंद्र पाल यह यह कार्यक्रम कराने वाली संस्था द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया और जय भीम मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक हैं। जिसके बाद मनोज ने अपने ट्वीट में सवाल पूछा है कि AAP इतनी हिंदू विरोधी क्यों है? यह दीक्षा कार्यक्रम जय भीम मिशन ने किया था, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग आए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा, मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। राजेंद्र पर लोगों को दीक्षा दिलाने के दौरान हिंदू और बौद्ध धर्म को कलंकित और अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही सीएम केजरीवाल से राजेंद्र पाल को तत्काल पद से हटाने की मांग की जा रही है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुफ्त सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। AAP धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है।


यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

दरअसल मंत्री राजेंद्र पाल ने 5 अक्टूबर को हुए इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है। आज मिशन जय भीम के तत्वावधान में अशोका विजयादशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!।' तो वही वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री राजेंद्र गौतम ने कहा, 'भाजपा देशद्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करे। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आजादी देता है। भाजपा की जमीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है।'

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web