दिल्ली में 54 साल की हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव, चार आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी...

हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

दिल्ली में 54 साल की हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव, चार आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी...

नई दिल्ली। दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को मंगोलपुरी से लापता हुई थी। मृतका के परिवार को मोबिन पर शक था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि शव कहां दफनाया है। उसने अपने साथियों रेहान और नवीन के नाम भी बताए। बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मुख्य आरोपियों ने तकिये से गला दबा कर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहें, जो आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार और मजेदार

पुलिस ने यह भी बताया कि महिला फाइनेंस का काम करती थी। आरोपी उससे लिया पैसा वापस नहीं कर रहे थे। महिला लगातार पैसे मांग रही थी, इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयर टेकर सय्यद अली को भी पकड़ा है, जिसने आरोपियों से 5000 रुपए लिए और शव को कब्रिस्तान में दफनाने दिया। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web