विस्फोट हुआ तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में , 8 की मौत कई घायल; तबाह हुआ पास का होटल

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेन्नई। तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह कृष्णागिरी में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं धमाके के कारण फैक्ट्री के पास एक होटल भी ढह गया। आसपास के चार घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस होटल और घर में कई लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
पुलिस ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 12 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। क्षतिग्रस्त होटलों और घरों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कृष्णागिरी के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विस्फोट की तीव्रता ने होटल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। लेकिन बचाव दल ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग फंसे हुए हैं। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
#WATCH | Few people feared dead in explosion in firecrackers factory in Krishnagiri district of Tamil Nadu; further details awaited pic.twitter.com/cOImAJy35y
— ANI (@ANI) July 29, 2023
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
एक स्थानीय निवासी ने कहा, ''अचानक एक जोरदार विस्फोट से इलाका हिल गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। बगल में पटाखा की फैक्ट्री में एक विस्फोट हुआ। भयानक दृश्य था आग जल रही थी। फैक्ट्री के अंदर कई जले हुए शव पड़े हुए थे।" स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घायलों को बचाना शुरू किया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड आई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप