74th Republic Day : गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की हुंकार, दुनिया ने देखी सेना की ताकत

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए।
74th Republic Day : गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की हुंकार, दुनिया ने देखी सेना की ताकत

नई दिल्ली। पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन हुआ। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिली। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के मुख्य अतिथि हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी। 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

मोटरसाइकल पर मानव पिरामिड
कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए। 


परेड में शामिल हुए अग्निवीर
गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे। 

यह खबर भी पढ़ें: Success: इस खूबसूरत लड़की ने मॉडलिंग छोड़ दिया UPSC एग्जाम, पहले ही प्रयास में बनीं IAS

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ''गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।''

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web