21 मिनट का भाषण, 10 बार सोनिया-राहुल का जिक्र, जाने नए कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण की बड़ी बातें

 
soniya

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यभार संभाल लिया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में खरगे ने देश की सबसे पुरानी पार्टी की बागडोर संभाली। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर एक आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता शामिल हुए। लोग सुनना चाहते थे कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने भाषण में खरगे क्या कहेंगे?  

सोनिया गांधी के ठीक बाद खरगे ने 21 मिनट 36 सेकेंड तक भाषण दिया। इसमें खुद की कहानी से लेकर पार्टी के इतिहास और भविष्य के एजेंडे के बारे में बोला। भारतीय जनता पार्टी और संघ पर निशाना भी साधा। अपने 21 मिनट के इस भाषण में खरगे ने 10 बार सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र किया। दोनों की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं अपने भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या-क्या कहा?    

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मधुसूदन मिस्त्री।

यह खबर भी पढ़ें: बस चंद घंटे पहले पता चली प्रेग्नेंसी और 23 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म!

1. खुद के लिए क्या बोले? 
आज मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। आज एक कर्मचारी, मजदूर के बेटे, एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। ये सम्मान देने के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आप ने आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। 

मल्लिकार्जुन खरगे

यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने

2. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को किया याद
जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने किया हो। उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।  कांग्रेस के सभी अध्यक्षों को याद करते हुए मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत और अनुभव से जो कुछ संभव होगा मैं करूंगा।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

3. फिर सोनिया गांधी की कहानी
कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति हृदय से आदर, सम्मान और आभार प्रकट करना चाहूंगा। मुझे याद आता है कि जब बेंगलुरु के नेशनल हाईस्कूल में अपनी पहली जनसभा में सोनिया जी ने कहा था कि मैं कर्नाटक से राजनीति की शिक्षा ले रही हूं। तब से आपने रातदिन नि:स्वार्थ भावना से पार्टी को संभाला। सोनिया जी हमेशा सच्चाई की राह पर चलती रहीं। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करने के इस दौर में त्याग और समपर्ण से जो मिसाल आपने कायम की है, उसका दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है। 

मल्लिकार्जुन खरगे

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

4. जनता से भी अपील की
हम सब जानते हैं कि जिस लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की थी, उसे बदलने की कोशिश आज हो रही है। किसने सोचा होगा कि देश में ऐसी राजनीति का दौर आएगा, जिसमें झूठ का बोलबाला होगा और सत्ता में बैठे हुक्मरान लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटे होंगे। लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि झूठ, फरेब और नफरत का ये तंत्र हम तोड़कर रहेंगे। बहुत से लोग कांग्रेस पार्टी के साथ औपचारिक तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन वो देश को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आइए हम साथ चलें। 

मल्लिकार्जुन खरगे को बुके देते राहुल गांधी।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

5. राहुल गांधी के प्रति जताया आभार
 मैं राहुल गांधी जी का आभार मानता हूं, जिन्होंने जनता के दर्द को समझा और हर मुश्किल को दरकिनार करते हुए भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े हैं। वो लोगों से मिल रहे हैं। उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं। किसान, मजदूर, महिलाएं, एनजीओ, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सभी से मिलते हैं। ये बहुत बड़ी उपलब्धि हमारी पार्टी के लिए है और खासतौर पर मेरे लिए है। आइए, हम कांग्रेस की उस नई विचारधारा को लोगों के बीच लेकर चलें, जिसे राहुल जी ने अपने कार्यकाल में एक नई धार दी है।  

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

यह खबर भी पढ़ें: भूल से महिला के खाते में पहुंचे 70 लाख डॉलर और फिर...

6. कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साहवर्धन किया
मैं आपके साथ काम करने के लिए तैयार हूं। मैं नीचे से काम करके यहां तक पहुंचा हूं। एक प्राथमिक सदस्य से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और अब आपके बीच हूं। मैंने खुद हर साल मुश्किलों का सामना किया। जिसका सामना आम कार्यकर्ता और पार्टी के नेता करते हैं। पार्टी में काम करते हुए जो चुनौतियां आती हैं, जो उतार-चढ़ाव आते हैं, जिन आशा और निराशा से आप गुजरते हैं मैं उनसे वाकिफ हूं। इसलिए मैं विश्वास के साथ आपसे कहना चाहता हूं कि हम लोग एकसाथ हर चुनौती का सामना करेंगे। 

मल्लिकार्जुन खरगे

यह खबर भी पढ़ें: World का सबसे Dangerous Border, बिना गोली चले हो गई 4000 लोगों की मौत, कुछ रहस्‍यमय तरीके से हो गए गायब

7. युवाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों का सहारा
उदयपुर नव संकल्प चिंतिन शिविर में हमने तय किया था कि पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन में 50 फीसदी पद 50 साल से कम उम्र के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगे। युवाओं के इस उम्मीद को पूरा किया जाएगा। ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सभी संगठनात्मक पद भरे जाएंगे। उदयपुर में पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसे अब लागू किया जाएगा।   

चुनाव की तैयारियों को लेकर पब्लिक इनसाइड डिपार्टमेंट, एआईसीसी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाएगी। सभी राज्यों में जल्द ही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बनेगी। कांग्रेस प्रेसिडेंट की मदद से सोशल जस्टिस एडवाइजरी कमेटी और एससी-एसटी वर्ग के लिए लीडरशिप मिशन तैयार किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

8. BJP-RSS पर हमला
हमने उदयपुर में संकल्प लिया था कि देश में मौजूदा सरकार की अराजकता को मुंहतोड़ जवाब देंगे। BJP-RSS का सपना है कि ये देश विपक्ष मुक्त हो। वो लोग न्यू इंडिया की बहुत बात करते हैं, लेकिन ये कैसा न्यू इंडिया है? जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है? किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया जा रहा है? जिसमें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है और अत्याचारियों का सम्मान होता है? ये कैसा न्यू इंडिया है, जहां जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार आंखें बंद करके बैठी है। भारत की जनता की कमाई और मेहनत को सरकार अपने चंद मित्रों के जेब में डाल रही है। इस न्यू इंडिया में भुखमरी बढ़ रही है। प्रदूषण बढ़ रहा है। शिक्षा महंगी हो रही है, लेकिन रुपया लुढ़क रहा है। यहां सरकार सो रही है, लेकिन ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई दमन के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। 

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

9. दलित-आदिवासी का कार्ड भी खेला
उनके (भाजपा) इस न्यू इंडिया में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और शोषित समाज को अपमानित किया जाता है। उनके मौके छीने जा रहे हैं। आज के दिन इसी न्यू इंडिया में झूठ को सच और सच को झूठ बनाया जा रहा है।  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदलकर संघ के संविधान को लाने की कोशिश हो रही है। इसी न्यू इंडिया को बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं, हम लोग ऐसा होने भी नहीं देंगे। 

राहुल गांधी

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

10. राहुल के मंत्र से पार्टी को आगे बढ़ाने का एलान
 हम लोगों को मिलकर एक भारत का निमार्ण करना है, जहां सभी के लिए एक समान अधिकार मिले। सभी को सम्मान मिले। नफरत नहीं हो। युवाओं को रोजगार मिले, महंगाई कम हो। हम महात्मा गांधी के सिपाही हैं। हम किसी से डरते नहीं हैं। जब कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने अंदर से डर को निकाल देगा तो बड़े से बड़ा साम्राज्य भी घुटने टेक देगा। मुझे याद है जब राहुल जी लोकसभा में एक बात कही थी कि जो भी मुश्किलें आएंगी, उससे डरना मत। वो हमेशा कहते हैं कि डरो मत। यही श्लोगन हम आगे लेकर चलेंगे। जो लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, वो सिर्फ हमारी नहीं है। हमारे लिए नहीं है। हमारी पार्टी के लिए नहीं है। ये आपके भविष्य के लिए है। हम सभी इसमें मिलकर लड़ेंगे। 

मल्लिकार्जुन खरगे

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

गुजरात और हिमाचल चुनाव का भी जिक्र किया
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आने वाले समय में हिमाचल, गुजरात व अन्य राज्यों में चुनाव होने हैं। जनता इन राज्यों में बदलाव चाहती है। हमें पूरी मेहनत और मजबूती के साथ इन चुनावों में प्रदर्शन करना होगा। आप सभी की मेहनत उसमें लगनी चाहिए तभी हम उसमें यश पाएंगे।'

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web