पीसकीपिंग मिशन में 1171 भारतीय जवानों को मिला UN मेडल, अवार्ड सेरेमनी में पहली बार महिला जवान ने किया परेड का नेतृत्व

अवार्ड सेरेमनी में इस साल पहली बार महिला अधिकारी मेजर जैसमीन चट्ठा ने परेड का नेतृत्व किया।

पीसकीपिंग मिशन में 1171 भारतीय जवानों को मिला UN मेडल, अवार्ड सेरेमनी में पहली बार महिला जवान ने किया परेड का नेतृत्व

नई दिल्ली। साउथ सूडान में 1171 भारतीय सेना के जवानों को पीसकीपिंग मिशन में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए UN मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 5 महिला सैनिक भी शामिल हैं। अवार्ड सेरेमनी में इस साल पहली बार महिला अधिकारी मेजर जैसमीन चट्ठा ने परेड का नेतृत्व किया। सेरेमनी के बाद उन्होने कहा कि भारतीय सेना महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका देकर दक्षिण सूडान के नागरिकों और महिलाओं को एक मज़बूत सन्देश भेज रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

भारतीय जवानों को UN मेडल से सम्मानित करते हुए फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमनियन ने कहा कि सेना के सभी जवानों ने बेहतरीन काम किया है। हजारों लोगों को सुरक्षा दी है और उनकी जान बचाई है। इस काम को साउथ सूडान हमेशा याद रखेगा। UN डिपार्टमेंट ऑफ पीसकीपिंक के डेटा के मुताबिक UN 70 से ज्यादा पीसकीपिंग मिशन अब तक पूरे कर चुका है। इनमें भारतीय सेना ने बढ़चढ़क कर हिस्सा लिया है। इन पीसकीपिंग मिशन में काम करते हुए भारत के सबसे ज्यादा 175 सैनिक शहीद हुए हैं। इन सभी मिशन में भारत और पाकिस्तान सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले टॉप- 10 मुल्कों में शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: मॉडल को 9 में से 5 पत्नियों ने दिया तलाक, 4 लड़कियां होते हुए फिर शादी का बना रहा मन

वहीं, साउथ सूडान में भारतीय सेना के जवान लोगों की जान बचाने से लेकर सड़कें बनवाने तक के काम करने में जुटे हैं। UN मेडल से सम्मानित होने वाली महिलाओं में भारतीय सेना की एक इंजीनियर करिश्मा कथायत भी हैं। साउथ सूडान में भारतीय सेना के जवान मेडिकल सुविधाएं भी दे रहे हैं। सितम्बर 2022 में भारतीय सेना के मेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी सर्जरी कर 5 बच्चों की जिंदगी बचाई थी। पीसकीपर मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि अगर सही समय पर उनका इलाज नहीं होता तो उनकी जान जा सकती थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web