Republic Day MakeUp Tips: गणतंत्र दिवस पर दिखना है खास तो आजमाएं ये आसान मेकअप टिप्स

डेस्क। भारत में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार हम 74वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। 26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी के दिन दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। इस दिन कई ऐसे तरीके हैं जिनकी सहायता से आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। खास तिरंगे वाले आउटफिट के अलावा आप मेकअप के जरिए भी गणतंत्र दिवस के रंग में रंग सकते हैं। अगर आप भी इस दिन के लिए मेकअप आइडियाज की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाए हैं ये कुछ खास टिप्स।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
चेहरे के साथ-साथ हाथों पर नेलपेंट के साथ भी जरुर कुछ युनीक करें। इसके लिए आप शिमरी, सिंपल और मैट तीनों तरह की नेल पेंट्स के साथ हाथ को सजा सकती हैं। तिरंगे के तीनों रंग की चूड़ीयां भी आप पहन सकती हैं।
मेकअप से आप अपनी आंखों को तिरंगे रंग में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको केसरिया, हरा और सफेद रंग के आइशैडो और काजल की जरूरत पड़ेगी।
यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
यदि आप बहुत सिंपल लुक पाना चाहती हैं तो आंखों पर केवल ऑरेंज और ग्रीन कलर का उपयोग करें। ऑरेंज रंग आंखों के ऊपर लगाने के लिए और ग्रीन आंखों के नीचे। हल्का सा चाहें तो ब्लैक आईलाइनर लगा लें। व्हाइट कलर का इस्तेमाल आप लिप्स पर कर सकती हैं। व्हाइट और थोड़े से हरे कलर को मिक्स करके लिप्सटिक लगा लें।
यदि आपको सिम्पल लुक पसंद है, तो आप पलकों पर तीनों रंगों को लगाएं और इन्हें ब्लेन्ड कर दें। इसके ऊपर काले रंग का आइलाइनर लगाएं और आप चाहे तो विंग लुक भी दे सकती हैं। अगर आपको ज़्यादा ग्लैमरस आंखें पसंद हैं तो ब्लैक आइलाइनर की जगह ब्लू रंग ट्राई करें।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
आजकल मेकअप ट्रेंड में हाइलाइटर भी काफी ट्रेंड में है। आंखों और लिप्स के अलावा आप गालों पर भी तिरंगा रंग के हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यदि आपको आइशैडो पसंद नहीं है तो आप तीन रंग का आइलाइनर भी लगा सकती हैं। इसमें समय भी नहीं लगता और दिखने में भी अच्छा लगता है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप