Navratri 2022: गरबा खेलने का है प्लान तो ट्राई करें ये ड्रेसेस, मिलेगा स्टाइलिश लुक

डेस्क। नवरात्रि का पर्व आने वाला है। नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा का पावन समय होता है। साथ ही कलरफुल कपड़ों और रंगारंग गरबा डांस का समय भी। वहीं नवरात्रि के साथ ही गरबा की भी धूम देखी जा सकती है। गरबे को लेकर युवावर्ग में उत्साह व उमंग साफ देखे जा सकते हैं। जब बात गरबा की आती है तो इसका अपना एक अलग ही फैशन भी होता है। हर लड़की व महिला यही चाहती है कि जब वह गरबा कार्यक्रम में जाए तो सबकी नजरें उसी पर ठहर जाए और वह बन जाए पार्टी की शान। गरबा में पारंपरिक ड्रेसेस के साथ ही आजकल एक्सपरिमेंटल ड्रेसेस भी ट्राई की जाती है।
गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भी ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है। वहीं हर साल गरबा का लुक बदलता है और कई तरह की नई ड्रेसेस भी ट्रेंड में आती है। दूसरी और कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पारंपरिक ड्रेसेस पहनना ही पसंद करते हैं। तो अगर आप भी यही चाहती हैं तो हम आपको गरबा के लिए ड्रेस चुनने का आइडिया दे रहे हैं जिससे आप दिखेंगी सबसे खूबसूरत और सबसे अलग।
आइये देखते हैं कि कैसे चुनी जाए गरबा के लिए खास ड्रेस ...
- आजकल गरबे में कई तरह के ड्रेसेस चलन में है। जैसे लहंगे पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार गरबे में केडियो और धोती पैंट पहनकर अलग लुक पा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि यह पारंपरिक भी लगता है और खूबसूरत भी। बॉर्डर पर टैसल और ज्वैलरी में बड़े झुमके और नेकलेस आपके गरबा लुक को पूरा करेंगे।
गरबा में पाएं यूं नया लुक:
नवरात्र में गरबा प्रिंट चनिया-चोली की मांग सबसे अधिक होती है। हल्के रंग के लहंगे पर चटख रंग का गरबा प्रिंट बहुत खिलता है। इसके साथ मल्टी कलर चोली और रंगीन टैसल का बॉर्डर लगाकर इसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। चटख रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस पर हल्केरंग की चोली का चयन कर सकती हैं। अगर आप गरबे में चनिया-चोली ही पहनना चाहती हैं तो इसमें भी कुछ नया और अलग कर सकती हैं।
- आप घेरदार लहंगा भी ट्राय कर सकती हैं। इस बार 6 मीटर लहंगा चलन में है। प्रयोग करना चाहती हैं तो अलग-अलग रंगों में रफल लेयर लगा सकती हैं। इस चनिया-चोली में लहंगा डबल लेयर में होता है। लहंगा का बॉर्डर सामान्य से अधिक चौड़ा रहता है और पहली लेयर पर सेल्फ प्रिंट होता है। गहरे रंग के लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट चोली पहन सकती हैं। कमर की ओर हैवी टैसल लटकाकर नया लुक पा सकती हैं।
डांडिया नाइट्स में यूं करें कमाल :
इसके साथ मल्टी कलर चोली और रंगीन टैसल का बॉर्डर लगाकर इसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। चटख रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस पर हल्के रंग की चोली का चयन कर सकती हैं। वहीं कुछ लड़कियां सबसे अलग लुक चाहती हैं तो वे लेयर्ड अनारकली कुर्ता और फ्लेयर वाला प्लाजो भी पहन सकती हैं। आप इसके साथ गुजराती एसेसरीज कैरी कर सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट डांडिया लुक मिलेगा।
- साड़ी ऑन जींस या फिर पैंट साड़ी का ट्रेंड इन दिनों काफी फेमस हो रहा है। आप इस ट्रेंड को अपना सकती हैं और परफेक्ट वेस्टर्न डांडिया लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप गुजराती वर्क वाली या कोई भी ट्रेडिशनल वर्क वाली हैवी चुनरी, जिसकी लेंथ साधारण दुपट्टे से कुछ लंबी होनी चाहिए। इस पर आप जंक ज्वैलरी पहनकर खुद को डांडिया लुक दे सकती हैं। यह स्टाइल आपको भीड़ में काफी डिफरेंट लुक देगा।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
गरबा लुक के क्या पहने :
- डिफरेंट डांडिया लुक पाने के लिए आप शॉर्ट कुर्ती और धोती पैंट पहन सकती हैं। वैसे तो यह पुरुषों का ड्रेसिंग स्टाइल हैं मगर महिलाएं भी आजकल इसे खूब पसंद कर रही हैं। आप इसके साथ गुजराती ज्वैलरी को क्लब कर सकती हैं।
- गरबा यानी डांडिया नाइट्स में जाने के लिए जाहिर है आपने भड़कीले रंग वाला आउटफिट ही चुना होगा। ऐसे में आपको मेकअप हल्का करना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
सब कुछ भूलकर करें यूं कमाल का डांस
आप स्मोकी मेकअप ट्राय कर सकती हैं, ध्यान रहे कि आपका मेकअप वॉटरप्रूफ हो, क्योंकि डांस करते वक्त पसीना आता है। इसके अलावा आप लाइट कलर के मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
- अगर आप गरबा के लिए जा रही है, तो भूलकर भी हील या हाई हील वाले फुटवियर न पहनें। क्योंकि भागदौड़ और डांस करने से पैरों में दर्द होने का खतरा रहता है, और अगर ऐसे में आप हील पहनेंगी तो समस्या बढ़ सकती है।
- गरबा को अगर आप बिना किसी टेंशन और डर के एंजॉय करना चाहती हैं तो अपने आउटफिट्स को अच्छे से कई जगह पिनअप करना न भूलें।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप