Wonderful: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

Heteropaternal Superfecundation: पुर्तगाल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन हैरानी की बात है कि दोनों के पिता अलग है।
नई दिल्ली। Heteropaternal Superfecundation: पुर्तगाल के गोइयास में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 8 महीने बाद बच्चों के पिता ने डीएनए टेस्ट कराया। टेस्ट में पता चला कि वह एक ही बच्चे का पिता है। बच्चों की सूरत मिलती-जुलती है, तो मां को लगा कि उनका पिता भी एक होगा। युवती ने बताया कि वह एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशन में थी। दुनिया में इस तरह का ये 20वां मामला है। इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है। इस खबर को पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे। हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे। जानेंगे आखिर हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है?
रिसर्च के मुताबिक हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन एक दुर्लभ स्थिति है। इस स्थिति में जुड़वां बच्चों के पिता का डीएनए अलग-अलग होता है। यह स्थिति तब होती है, जब महिला दो अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाती है। वहीं एक ही समय पर दोनों से गर्भवती होती है, तो यह स्थिति पैदा होती है। एक ही समय पर दो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध और उनके साथ फर्टिलाइज होने पर जन्म होने वाले बच्चों का डीएनए अलग हो सकता है। पुर्तगाल में सामने आए इस केस में महिला ने स्वीकार किया है कि उसने दो अलग-अलग आदमियों से संबंध बनाए थे।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
पूछताछ में युवती ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुर्तगाल में सामने आए इस मामले में युवती और उसके पति की पहचान सर्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के जन्म के बाद डॉक्टर्स के पैनल ने मां को बुलाकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि 8 महीने पहले वह अन्य लड़के के साथ रिश्ते में थी। जिसके बाद दूसरे युवक से भी पूछताछ की गई। वहीं डीएनए टेस्ट करने पर मामले का खुलासा हुआ।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप