अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
इसी क्रम में एक और शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों पाकिस्तान में हो रही शादियों की खबरों की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में एक डॉक्टर ने सफाई कर्मचारी से शादी की थी तो वहीं कुछ समय पहले एक महिला ने अपने घर में काम कर रहे नौकर से शादी कर ली। इसी क्रम में एक और शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं। इस अनोखी शादी में दो सहेलियों ने एक युवक से शादी की है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहने लगी हैं। एक महिला का नाम शहनाज और दूसरी का नाम नूर है। दोनों ने एजाज नाम के शख्स से शादी की है।
बता दें कि दोनों महिलाओं के पति एजाज पेशे से दर्जी हैं। शहनाज और नूर साथ रहना चाहती थीं। इसलिए तय किया गया कि नूर, शहनाज के पति के साथ शादी करेगी। इसके बाद शहनाज ने खुद अपने पति एजाज के पास जाकर इसकी अनुमति मांगी। एजाज ने इस रिश्ते को मंजूर कर लिया और अब शहनाज और नूर एक ही घर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। यहां तक कि दोनों सहेलियों का कहना है कि उनकी लड़ाई भले ही पति से हो जाए लेकिन एक दूसरे से कभी नहीं होती। नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप