'72 हूरें' को विवाद से मिलेगा फायदा या होगा नुकसान? जानें पहले दिन कितना कमा सकती है

 
72 hoorain

72 Hoorain Box office Day one prediction: पवन मल्होत्रा (Pavan Malhotra) और आमिर बशीर (Aamir Bashir) स्टारर 72 हूरें पहले दिन कितने रुपये कमा सकती है? जानें बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन...

मुंबई। 72 Hoorain Box office Day One Prediction: बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई फिल्म 72 हूरें रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में थी और इस पर आपत्ति जताई जा रही थी। फिल्म का निर्देशन संजय पूरण स‍िंह चौहान और प्रोड्यूस अशोक पंडित ने किया है।फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर प्रमुख किरदारों में हैं। इस रिपोर्ट में बताते हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कितना कमा सकती है 72 हूरें
फिल्म 72 हूरें रिलीज के काफी पहले से ही चर्चा में रही है और फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था। एक ओर जहां इसका सपोर्ट किया जा रहा था तो इस पर सवाल भी उठाए जा रहे थे। हालांकि इन सबसे बीच में फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये फिल्म 10-15 करोड़ तक की कमाई पहले दिन कर सकती है, लेकिन अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 50 लाख का ही कलेक्शन कर पाएगी। हालांकि ये सिर्फ प्रीडिक्शन है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

क्या है फिल्म की कहानी..
फिल्म 72 हूरों की कहानी हाकिम (पवन मल्होत्रा) और ब‍िलाल (आमिर बशीर) नाम के दो पाकिस्‍तानी लड़कों की है, जो भारत में मुंबई के गेट वे ऑफ इंड‍िया पर आत्‍मघाती हमला करने आते हैं। इन्हें बताया, सिखाया और समझाया गया कि ऐसा करने के बाद उन्हें जन्नत में एक या दो नहीं बल्कि 72 हूरें मिलेंगी। आत्मघाती हमले के बाद ये मर जाते हैं और शुरू होता है 72 हूरों का इंतजार। इन्‍हीं 72 हूरों की रूपहली कहानी के पीछे का सच बताती है न‍िर्देशक संजय पूरण स‍िंह चौहान की ये फिल्‍म।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web