फिल्म 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज होते ही छाया, महज एक घंटे में यूट्यूब पर मिल गए इतने व्यूज

Adipurush Ram Sita Ram Song: फिल्म आदिपुरुष का नया गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर धूम मचा रहा है। लोगों को फिल्म के सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार था जो पूरा होते ही यूट्यूब पर छा गया है।
नई दिल्ली। Adipurush Ram Sita Ram Song: फिल्म आदिपुरुष का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने ने आते ही दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ दी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका दूसरा गाना भी छा गया है। बता दें आदिपुरुष का दूसरा गीत 'राम सिया राम' रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के बोल दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं। महज 1 घंटे में इस सॉन्ग को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सोशल मीडिया पर छाया गाना
आदिपुरुष का दूसरा गाना रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शकों को इस गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक बहुत पसंद आ रहा है। इसके म्यूजिक ने इस गीत को और शानदार बना दिया है। इस भक्तिमय गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखे हैं। तो वहीं इस गीत को पॉपुलर सिंगर्स सचेत और परंपरा ने गाया है। मालूम हो कल इस सॉन्ग को पैन इंडिया स्टार प्रभास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस गाने की रिलीज की जानकारी अपने फैंस को दी थी। जिसके बाद फैंस में इसे लेकर खासा एक्साइटमेंट बढ़ गया था।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
आदिपुरुष का ट्रेलर से लेकर सॉन्ग तक हो रहा ट्रेंड
इस फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस के बीच खूब चर्चा है। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था उस समय इसकी खासी आलोचना हुई थी। हालांकि इसी महीने जब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया तो उसने फैंस की खूब तारीफें बटोरीं। अब इसका दूसरा गाना भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
कब रिलीज होगी फिल्म
'आदिपुरुष' के ट्रेलर को भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ फैंस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म का बजट 700 करोड़ बताया जा रहा है। दरअसल फिल्म के वीएफएक्स और एनिमेशन में हुए बदलाव के चलते बजट बढ़ गया है और ये 500 से 700 करोड़ हो गया। वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये इस 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल दमदार ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस से इसकी रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप