टमाटर के दाम बढ़ने के बाद सुनील शेट्टी ने खाने किए कम, बोले-लोग सोचते हैं कि सुपरस्टार हूं...

Tomato Price Effect: टमाटर ने आम आदमी ही नहीं बल्कि सुपरस्टार्स की चिंता भी बढ़ा रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि उनका किचन भी इससे प्रभावित हुआ है। जानें क्या बोले सुनील...
मुंबई। सुनील शेट्टी का कहना है कि टमाटर के बढ़े दाम ने उनके खाने का स्वाद भी बिगाड़ दिया है। वह बोले कि लोगों को लगता होगा कि वह सुपरस्टार हैं। पैसे बढ़ने से फर्क नहीं पड़ता होगा लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा मोल-भाव करते रहे हैं और अब टमाटर कम खा रहे हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी रेस्ट्रॉन्ट के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने खंडाला फार्महाउस पर कई सब्जियां भी उगाते हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
बोले-हमारा किचन भी प्रभावित हुआ
सुनील शेट्टी दुनिया की नजर में बड़े ऐक्टर है लेकिन उनकी चिंताएं भी आम आदमी जैसी हैं। यह राज उन्होंने एक रीसेंट एक मीडिया हाउस से बातचीत में खोला। उन्होंने आज तक को बताया, मेरी पत्नी माना सिर्फ एक या दो दिन के लिए सब्जियां खरीदती है। हम ताजा खाने में यकीन रखते हैं। टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं और इससे हमारा किचन भी प्रभावित हुआ है। मैं अब कम टमाटर खा रहा हूं। लोगों को लग सकता है कि मैं सुपरस्टार हूं, इन चीजों से मुझे क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। हमें भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
बोले, हमेशा मोल-भाव करता हूं
सुनील शेट्टी ने बताया कि वह फल और सब्जियां एक ऐप से खरीदते हैं और टमाटर के भाव पर भी बोले। उन्होंने कहा, इन ऐप्स पर आप दाम देखिए, चौंक जाएंगे। ये दुकानों और बाजार से सस्ते हैं। मेरा रेस्ट्रॉन्ट भी है और दाम के लिए हमेशा मोल-भाव किया है। लेकिन टमाटर का दाम बढ़ने पर लोगों को टेस्ट और क्वॉलिटी से कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मुझे भी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप