सोनू सूद ने बिहार के जिस लड़के को दिया ऑफर, भोजपुरी गाने से भी मचा चुका है धमाल, देखें वीडियो

 
sonu sood

अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaikar) नाम के लड़के का गाना गाते हुए वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ। जिसके बाद सोनू सूद ने उन्हें मुंबई बुलाया है। अमरजीत इससे पहले भोजपुरी के अपने गाने भी रिलीज कर चुके हैं।

 

मुंबई। सोशल मीडिया किसी को भी रातोंरात स्टार बना सकता है। पिछले दिनों ट्विटर पर बिहार के एक लड़के की गायिकी छाई रही। समस्तीपुर के रहने वाले अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaikar) ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। अमरजीत एक साधारण से परिवार से आते हैं। वह अपने घर पर ही एक फोन के जरिए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। बीते दिन उनका गाया गाना ‘दिल दे दिया है‘ वायरल हो गया जिसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। उनका यह गाना सोनू सूद तक भी पहुंचा तो एक्टर ने उन्हें मुंबई बुला लिया। अमरजीत इससे पहले अपना भोजपुरी गाना भी रिलीज कर चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दो साल से कर रहे मेहनत
अमरजीत पिछले दो सालों से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। आखिरकार अब उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें मुंबई जाने का मौका मिल रहा है। उनका भोजपुरी गाना ‘काहे कईलू जिनिगिया बेकार‘ 2 दिसंबर 2020 को आया था। इसे रूपाली फिल्म भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसके साथ अमरजीत ने भी इसे अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कई भोजपुरी गाना गा चुके
भोजपुरी में अमजीत ने मशहूर सिंगर शिल्पी राव के साथ गाना गा चुके हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों को भी गुनगुनाते दिखे हैं। अमरजीत का सपना है कि वह मुंबई जाकर नाम कमाए। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

सोनू सूद की फिल्म में गाएंगे गाना
इससे पहले अमरजीत ने ट्विटर पर लिखा, ‘सोनू सूद सर से आज बात हुई। सर की अभी आने वाली फतेह में मुझे गाने का मौका दिया। 27 और 28 को मैं मुंबई में रहूंगा आप सबका प्यार रहे।‘ जिस पर सोनू सूद ने रिएक्ट किया, ‘आपकी हमेशा फतेह ही होगी मेरे भाई।‘ इससे पहले सोनू निगम, नीतू चंद्रा ने भी अमरजीत का सपोर्ट किया था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web