सोनू निगम के साथ मुंबई में हुई धक्का-मुक्की, मीका सिंह ने कहा- ये बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना 

रिस्पेक्टेड सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई में अटैक की घटना काफी दुखद और चौंकाती है।
 
सोनू निगम के साथ मुंबई में हुई धक्का-मुक्की, मीका सिंह ने कहा- ये बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना 

मुंबई। गत सोमवार, यानि 20 फरवरी की शाम को मुंबई के चेंबूर में एक कॉन्सर्टके दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। उन्हें चोट तो नहीं आई लेकिन उनके साथ में खड़े व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब इसी घटना पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मीका सिंह ने सोनू निगम के साथ हुई घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, "रिस्पेक्टेड सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई में अटैक की घटना काफी दुखद और चौंकाती है।" 

यह खबर भी पढ़ें: बहस के बाद पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर क्या हुआ उसके साथ, जाने पूरी बात

इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, "जब मैं नॉर्दन-इंडिया में शोज करता हूं तो मेरे साथ कम से कम 10 बॉडीगॉर्ड्स होते हैं, लेकिन मुंबई में मेरे साथ कोई भी बॉडीगॉर्ड्स नहीं होता क्योंकि मुझे लगता है कि मुंबई सबसे सुंदर और सुरक्षित शहर है। हालांकि सोनू के साथ ये घटना मुंबई में ही हुई है।" 

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

सोनू निगम के साथ ये धक्का मुक्की की घटना चेंबूर फेस्टिवल के फिनाले के दौरान हुई। सोनू निगम पर फॉर्म कर रहे थे। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने पहले तो सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी की। बाद में जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे तो उसने पहले सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है। वो उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर का बेटा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web