फिल्मों में एक्टिंग से पहले श्रद्धा कपूर को करना पड़ा था ये काम, कई एक्टर संग भी जुड़ा नाम

 
sardha kapoor

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

 

नई दिल्ली। Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती और मासूमियत के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा एक्टिंग के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी है। श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे की एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम किया था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कॉफी शॉप में किया काम 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ने बॉस्टन में पढ़ाई के दौरान कॉफी शॉप में काम किया था। एक्ट्रेस ने कॉफी शॉप में काम करने की बात एक इंटरव्यू में भी बताया था। साल 2010 में उन्होंने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। श्रद्धा कपूर को फेम साल 2013 की फिल्म आशिकी 2 से मिली थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

हॉलीवुड सॉन्ग है पसंद 
श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड सॉन्ग सुनना पसंद है। Ocean Drive का विद द सनशाइन उनका फेवरेट सॉन्ग है।

टाइगर श्रॉफ की थी क्रश 
बॉलीवुड एक्टर टाइगर 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं और 3 मार्च को श्रद्धा कपूर अपना जन्मदिन सेलिबेट करती हैं। एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि श्रद्धा उनका क्रश थी। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

तूफान और बिजली से लगता है डर 
श्रद्धा कपूर को कुछ चीजों से डर लगता है। पर्दे पर एक्शन सीन करने के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा तूफान और बिजली  की गड़गड़ाहट से डरती है। 

सलमान खान ने दिया था ऑफर 
सलमान खान पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की तारीफ की थी। उन्होंने श्रद्धा कपूर को बोस्टन यूनिवर्सिटी में नाटक परफॉर्म करते हुए देखा था। उस समय में श्रद्धा कपूर 16 साल की थी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इन स्टार्स संग जुड़ा नाम 
श्रद्धा कपूर का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर का नाम रॉक ऑन 2 को स्टार फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ चुका है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web