अर्पिता खान की ईद पार्टी में सलमान खान हंसी-ठिठोली करते दिखे संगीता बिजलानी से, वीडियो वायरल

 
salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों 'किसा का भाई किसी की जान' की वजह से चर्चा में हैं। उन्हें बीती रात बहन अर्पिता खान के घर पर स्पॉट किया गया। जहां पर ईद की पार्टी रखी गई थी। वहां बी-टाउन की तमाम हस्ती पहुंची थी। इसमें संगीता बिजलानी भी नजर आई थीं।

 

नई दिल्ली। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक पार्टी रखी थी। इसमें तमाम सितारे पहुंचे थे। सलमान खान, अरबाज खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू, कंगना रनौत, इब्राहिम अली खान, तब्बू, कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, हुमा कुरैशी, एमएस धोनी की पत्नी और बेटी समेत अन्य एक्टर्स नजर आए थे। इसमें संगीता बिजलानी भी पहुंची थीं। भले उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है मगर आज भी दोनों के बीच बॉन्डिंग काफी कमाल की है। अब उसी पार्टी से एक वीडियो आया है जिसमें दोनों हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दरअसल, संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सलमान खान ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। ये दोनों शादी भी करने जा रहे थे। मतलब कि कार्ड्स तक भी छप गए थे। ऐसा दावा किया जाता है। मगर बाद में संगीता ने सलमान से इस रिश्ते को खत्म कर दिया। एक्टर ने अपनी किताब में भी इस बात का जिक्र किया है कि उनकी 27 मई 1994 को शादी होने वाली थी लेकिन बाद में टूट गई। इसके बाद संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मो.अजहरुद्दीन से ब्याह रचाया लेकिन 14 साल बाद ये दोनों भी अलग हो गए।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

सलमान खान और संगीता का वीडियो
संगीता बिजलानी और सलमान खान आज भी अच्छे दोस्त हैं। एक्टर के बर्थडे में भी संगीता का देखा गया था जहां सलमान ने उन्हें कार तक ड्रॉप किया था। उनको गले लगाया था और माथे पर KISS किया था। अब बहन के यहां ईद पार्टी से भी दोनों का वीडियो आया है, जहां भाईजान कुछ बात कह रहे हैं और उस पर संगीता उनके मुंह को बंद कराने की कोशिश कर रही हैं। उनके चेहरे पर अपना हाथ रख रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

फैन्स ने किया कमेंट
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- इनकी ही वजह से सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की। एक ने कहा- ये अभी भी जवान लगती हैं। एक ने कहा- संगीता बिजलानी दिन ब दिन जवां होती जा रही हैं। ऐसे ही सलमान भाई के साथ भी है। वहीं कुछ ने फायर और रेड हार्ट इमोजी की भी बारिश की।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web