'एनिमल' का रिलीज हुआ प्री-टीजर, दिल दहल जाएगा रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देख

Animal: यह छोटा सा प्री-टीजर वाकई हैरान कर देने वाला है। इसमें रणबीर कपूर काफी ज्यादा खूंखार नजर आए हैं। वीडियो में उन्हें एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तभी से फैंस इससे जुड़े हर अपडेट के लिए बेकरार रहते हैं। फैंस की इस उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फिल्म का प्री- टीजर रविवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रणबीर का दिखा खूंखार अंदाज
यह छोटा सा प्री-टीजर वाकई हैरान कर देने वाला है। इसमें रणबीर कपूर काफी ज्यादा खूंखार नजर आए हैं। वीडियो में उन्हें एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है। अभिनेता इसमें नकाबपोशों को बुरी तरह मारते दिख रहे हैं। इस क्लिप में ध्यान देने वाली सबसे जरूरी चीज इसकी सिनेमैटोग्राफी है। इसके छायांकन से पता चल रहा है कि फिल्म काफी ज्यादा पेचीदा होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस टीजर को महज कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इसे को 11 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं संदीप
इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। उन्हें सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप