लोगों को दिखी सनी देओल की वाइफ के चेहरे पर उदासी, कम लोग जानते हैं पूजा की यह हकीकत

Sunny Deol Family: करण देओल की शादी में सबसे ज्यादा चर्चे उनकी मां पूजा के रहे। कम लोग जानते हैं कि पूजा का असली नाम लिंडा था और वह लंदन से हैं। यहां जानें सनी देओल की सीक्रेट मैरिज की कहानी।
मुंबई। देओल फैमिली की शादी में उनके घर की बहुएं चर्चा में रहीं। बॉबी देओल की वाइफ तान्या को उनके साथ कई बार देखा जा चुका है। हालांकि धर्मेंद्र और उनके सनी देओल की पत्नी मीडिया ग्लेयर से दूर रहते हैं। खासतौर पर सनी की वाइफ पूजा को देओल परिवार की मिस्ट्री माना जाता है। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बेटे करण की शादी में जब पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोग उनके बारे में चर्चा शुरू हो गई। कुछ को उनके चेहरे पर उदासी दिखी तो कुछ उनके खराब शादी में होने पर गॉसिप करने लगे। जानते हैं देओल परिवार की बड़ी बहू के बारे में कुछ बातें।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
बचपन के दोस्त थे पूजा और सनी
सनी देओल धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद सनी का नाम कई ऐक्ट्रेसस से जुड़ चुका है। इन अफवाहों के बावजूद उनकी पत्नी पूजा ने उनका साथ नहीं छोड़ा। कम लोग जानते हैं कि सनी की वाइफ पूजा लंदन से हैं। उनका नाम लिंडा था। पूजा के पिता भारतीय और मां ब्रिटिश थीं। देओल परिवार के फैमिली फ्रेंड होने की वजह से सनी और लिंडा बचपन के दोस्त थे। 1983 में बेताब से डेब्यू करने के बाद सनी देओल की शादी की खबर उड़ी। खबरें थीं कि यह जानकर अमृता सिंह का दिल टूट गया और वह सनी से दूर हो गईं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
लोग जता रहे सहानुभूति
एक मैग्जीन ने सनी और लिंडा की शादी की तस्वीर छापी थी। लेकिन देओल फैमिली इस शादी को छिपाती रही। बता दें सनी देओल का नाम कुछ और एक्ट्रेसस के साथ जुड़ा। जिनमें डिंपल कपाड़िया भी एक थीं। गॉसिप गलियारों में चर्चे थे कि शादी के बाद पूजा हमेशा मीडिया ग्लेयर से दूर रहीं। वह ज्यादातर वक्त लंदन में ही बिताती थीं। सनी देओल के फैन्स उनके बारे में जानना चाहते थे लेकिन वह हमेशा मिस्ट्री की तरह ही रहीं। बेटे करण की शादी में पूजा की तस्वीरों पर देओल परिवार के लिए कई लोग नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने लिखा है कि पूजा के चेहरे पर डिप्रेशन और बुरी शादी का असर दिख रहा है। हालांकि कई लोग देओल परिवार के सपोर्ट में भी कमेंट्स लिख रहे हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप