अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के टीजर का ये सीन लोग पचा नहीं पा रहे, क्या आपने किया नोटिस?

Pushpa 2 Teaser सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के टीजर को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। लोगों को अल्लू अर्जुन का लुक तो पसंद आया लेकिन टीजन एक सीन को वो चाहकर भी पचा नहीं पा रहे हैं।
नई दिल्ली। अब रूल पुष्पा का... अपने बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के टीजर से धमाका कर दिया। सवा 3 मिनट के वीडियो तो देख लोगों की सांसे थम गईं। 8 गोलियां लगने के बाद भी पुष्पा महीनों से लापता है... और मिला भी तो सीधे शेर के सामने...। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देख कर बढ़ गईं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सोशल मीडिया पर मचा बवंडर
पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन के लुक को देखा वो अपलक निहारता ही रह गया। पोस्ट में साड़ी पहने पुष्पा ने बड़ी सी बिंदी लगाई हुई है, उनका रूप काली माता जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर 7 अप्रैल से बवंडर मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे बाद भी उनके जेहन से पुष्पा का लुक जा नहीं रहा है। पहली बार देखो तो दिल सहर उठता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
टीजर में नजर आईं कुछ खामियां
पुष्पा: द रूल के टीजर में काफी सारी खामियां भी हैं। जैसे 8 गोली लगने के बाद भी पुष्पा का जिंदा रहना, वैसे साउथ कि फिल्मों के लिए ये कोई नहीं बात नहीं। पर कुछ लोगों का हाजमा तब खराब हो गया जब जंगल में पुष्पा को देखकर शेर दो कदम पीछे हो जाता है। लोगों कहा कहना है कि भौकाल उतना ही दिखाओ जितना बर्दास्त हो जाए... पुष्पा ना हुए, भगवान हो गए...।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
आखिर है कहां पुष्पा?
टीजर में ना तो पुष्पा की मां दिखीं और ना ही रश्मिका। विलेन बने फहाद फासिल के भी दर्शन नहीं हुए। पता चला तो बस ये कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है, उसे 8 गोलियां लगी हैं। लाश नहीं मिली तो पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश कर रही है। उसके समर्थक पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर पुष्पा है कहां।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ये होगी पुष्पा 2 की कहानी
तो हुआ ये कि पुष्पा अब बड़ा आदमी बन गया है। गांववाले पुलिस के खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि शेखावत ने उनके मसीहा को पुष्पा को जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं। दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। दूसरे पार्ट की आधी फिल्म तो पुष्पा को खोजने में निकल जाएगी। इसके आलावा शीनू की पत्नी दक्षायनी और जॉली, पुष्पा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप