गुपचुप तरीके से परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने कर ली सगाई, अब इस दिन शादी के बंधन में बंधेगा कपल?

 
parniti chopda

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहां पढ़िए पूरी डिटेल्स।

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कथित तौर पर AAP सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। राघव और परिणीति को एक बार नहीं बल्कि कई बार साथ देखा गया है। कभी एयरपोर्ट पर मिलते हुए तो कभी डिनर डेट पर जाते हुए। यही कारण है कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक तरफ जहां दोनों की डेटिंग की खबरों पर मुहर नहीं लगी है। वहीं दूसरी तरफ ये खबर आ रही है कि राघव और परिणीति का रोका हो गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कब होगी शादी?
इंडिया टूडे की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति ने बेहद ही प्राइवेट तरीके से रोका कर लिया है। उनके रोके में महज परिवार के कुछ लोग शामिल हुए थे। सूत्र ने ये भी कहा कि इस वक्त दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं। इसलिए दोनों ने अक्टूबर के महीने तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

परिणीति की शादी में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
दिलचस्प बात ये है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर के महीने में भारत का दौरा करने वाली हैं। दरअसल, इस साल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की शादी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर न ही परिणीति चोपड़ा और न ही राघव चड्ढा का बयान सामने आया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web