Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधे मानवी गागरू और कुमार वरुण, शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें 

एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खूबसूरत रेड साड़ी पहने दुल्हन अवतार में दिखाई दे रही है।

Maanvi Gagroo Marriage: शादी के बंधन में बंधे मानवी गागरू और कुमार वरुण, शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें 

मुंबई। एक्ट्रेस मानवी गागरू ने इस साल के शुरुआत में अपनी सगाई की खबर से सबको हैरान कर दिया था। वहीं एक बार फिर मानवी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया है। एक्ट्रेस मानवी ने शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

a

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए मानवी ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में गुरुवार 23 फरवरी 2023 की इस पलिंड्रोम इस तारीख पर हमने इसे आधिकारिक कर दिया है।' 

b

यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार

एक्ट्रेस मानवी गागरू ने आखिरकार अपना जीवन साथी चुन लिया है। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खूबसूरत रेड साड़ी पहने दुल्हन अवतार में दिखाई दे रही है। इस कपल ने साधारण तरीके से शादी की है। कपल की शादी एक निजी समारोह रहा, जिसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे। वहीं वरुण ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वह हैंडसम नजर आ रहे हैं।

c

यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान

d

बता दें कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। कुमार वरुण एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और ब्लॉगर हैं। 

e

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो मानवी को अपने किरदार सिद्धि पटेल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो टीवी एफके शो ट्रिपलिंग में भी नजर आ चुकी हैं। ट्रिपलिंग में मानवी ने चंचल का रोल निभाया था।  

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web