Kangana Ranaut ने प्रियंका चोपड़ा के हलावे से करण जौहर को लगाई लताड़, प्रियंका ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह...

फिल्म इंडस्ट्री की एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।
 
Kangana Ranaut ने प्रियंका चोपड़ा के हलावे से करण जौहर को लगाई लताड़, प्रियंका ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह...

मुंबई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में काम करना क्यों शुरू किया था क्योंकि उनकी लड़ाई करण जोहर से हो गई थी, वहीं एक्ट्रेस के इस खुलासे पर कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कंगना ने करण जौहर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं ने प्रियंका पर बैन लगाया था। बता दें कि प्रियंका और कंगना ने 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ में साथ काम किया था।

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने के नए स्टेटमेंट को लेकर कंगना ने ट्विटर पर लिखा, “बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाया, उन्हें धमकाया और उन्हें बाहर कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री की एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।”

यह खबर भी पढ़ें: बहस के बाद पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर क्या हुआ उसके साथ, जाने पूरी बात

कंगना ने एक और ट्वीट में लिखा, "मीडिया ने करण जौहर के साथ उसके पतन के बारे में खूब लिखा क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ उनकी दोस्ती थी, जो हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते थे। उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग देखा और फिर उसे परेशान किया गया और तंग आकर उसे भारत छोड़ना पड़ा।”

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: सुबह तक चली शादी तो मंडप पर झपकी लेने लगी दुल्हन, देखे वीडियो

कंगना ने आगे लिखा, "इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और एनवायरमेंट को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो AB और SRK के दिनों में आउटसाइडर्स के लिए कभी दुश्मन नहीं था। उसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और आउटसाइडर्स को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web