रक्षाबंधन पर Gadar 2 ने छुआ 500 करोड़ या ड्रीम गर्ल को फायदा, देखें 20वें दिन की रिपोर्ट

 
gadar 2

Gadar 2 Box Office 20 Days: गदर 2 अभी भी 500 करोड़ में नहीं पहुंची फिल्म के मेकर्स और फैन्स को रक्षाबंधन से काफी उम्मीदें थीं। छुट्टी पर ड्रीम गर्ल 2 और गदर 2 ने कितनी कमाई की, जानें अर्ली कलेक्शन

मुंबई। सनी देओल की फिल्म गदर 2 डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब के लिए रेस लगा रही है। इस बीच रक्षाबंधन की छुट्टी से कमाई को थोड़ी रफ्तार मिली। फिल्म का 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार का अर्ली कलेक्शन आ चुका है जो कि मंगलवार से ज्यादा है। इस बीच दर्शकों की भीड़ आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की तरफ भी शिफ्ट हो गई है। मंगलवार को ड्रीमगर्ल की कमाई गदर 2 से ज्यादा थी। बुधवार को दोनों का कलेक्शन लगभग बराबर होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

20वें दिन मच पाई गदर?
सबसे पहले गदर 2 की बात करते हैं। सनी देओल के फैन्स बेसब्री से फिल्म के 500 करोड़ पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पठान वर्सस गदर 2 भी चल रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि पब्लिक हॉलीडे का गदर 2 को फायदा मिलेगा। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 के कलेक्शन में बुधवार को ग्रोथ देखी गई। 19वें दिन 5.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 20वें दिन फिल्म 7 करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 472.75 करोड़ के आसपास रहेगा। तीसरे हफ्ते की बात करें तो गदर 2 का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा...

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

Day 15 तीसरा शुक्रवार- 7.1 करोड़
Day 16 तीसरा शनिवार- 13.75 करोड़
Day 17 तीसरा रविवार- 16.1 करोड़
Day 18 तीसरा सोमवार- 4.6 करोड़
Day 19 तीसरा मंगलवार- 5.10 करोड़
Day 20 तीसरा बुधवार- 7 करोड़ कमा सकती है

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अब बात करें ड्रीम गर्ल 2 की तो साथ में गदर 2 होने के बाद भी फिल्म ने ठीकठाक प्रदर्शन किया। मूवी 5 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। छठवें दिन की ऑक्यूपेंसी के हिसाब से सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल भी 7 करोड़ तक पहुंच सकती है। इस हिसाब से फिल्म 59 करोड़ के आसपास पहुच जाएगी। ड्रीमगर्ल 2 की ओपनिंग 10.69 करोड़ पर हुई थी। सबसे ज्यादा कमाई संडे को 16 करोड़ और शनिवार को 14.02 करोड़ हुई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web