फैंस विजय देवरकोंडा और Samantha की जोड़ी को देख हुए एक्साइटेड, सॉन्ग का मेकिंग वीडियो देख रहे रिपीट मोड में

 
samantha Ruth Prabhu

Vijay Deveronda And Samantha Ruth Prabhu New Song: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

 

नई दिल्ली। Vijay Deveronda And Samantha Ruth Prabhu New Song: अपकमिंग फिल्म कुशी का फर्स्ट सॉन्ग रोजा नुव्वे रिलीज हो चुका है। विजय देवरकोंडा ने अब हाल ही में इस गाने से जुड़ा एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसे सामंथा रुथ प्रभु के बिना फिल्माया गया है। इस वीडियो में सामंथा और विजय के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हैं। फैंस को ये रील इतनी पसंद आ रही है कि वो इसे बार-बार देख रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

विजय ने शेयर किया मेकिंग वीडियो
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टा अकाउंट से 'ना रोजा नुव्वे' का एक मेकिंग रील शेयर किया है। जिसमें विजय और समांथा रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग रही है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'खुशी आपको ये बताने का कोई अवसर नहीं छोड़ती कि वो आपके लिए कितनी मायने रखती है। भले ही उसे हमेशा इसका एहसास न हो।'

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

फैंस को पसंद आई विजय-सामंथा की जोड़ी
इस क्लिप में फैंस को विजय और समांथा की जोड़ी खासी पसंद आ रही है। वीडियो पर यूजर्स हार्ट इमोजी भेज रहे हैं। साथ ही कुछ तो इसे रिपीट मोड में देख रहे हैं। एक फैन ने इसपर कमेंट किया, 'आप लोगों ने इस वीडियो को कितनी बार देखा है? - हां', वहीं एक अन्य ने लिखा, 'मैं इसे लूप में देख रहा हूं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा और विजय इससे पहले फिल्म महानती (2018) में साथ काम कर चुके हैं। अब फैंस इस जोड़ी को फिर साथ देखने के लिए खासा एक्साइटेड हैं। शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित ये फिल्म 1 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web