बादशाह स्टेज पर परफॉर्म करते हुए बुरी तरह गिरे? सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

 
badshah

सिंगर बादशाह के नाम पर हाल ही में वीडियो वायरल हुआ जिसे शेयर करते हुए कहा गया कि स्टेज पर परफॉर्म करते हुए बादशाह स्टेज से गिर गए। वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

नई दिल्ली। सिंगर बादशाह को लेकर फैंस परेशान हो गए जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, एक शख्स ने वीडियो शेयर किया और लिखा कि बादशाह स्टेज पर परफॉर्मकर रहे थे और उस दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर गए। उसने ये भी लिखा कि जरा संभलकर बादशाह। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सिंगर को मैसेज करने लगे। अब बादशाह ने खुद उस वायरल वीडियो पर कमेंट किया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

नहीं गिरे बादशाह
बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया और लिखा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और वो वीडियो उनका नहीं था। वह कहते हैं भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा। मेरे हाथ-पैर भी सब सही हैं। जो इंसान स्टेज से गिरा है आशा है कि वह भी ठीक हो। बादशाह ने वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और लिखा, 'यह इंसान मैं नहीं हूं, लेकिन यह जो भी है आशा है कि वह सेफ हो। इस वीडियो में फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह पंजाबी सिंगर एली मंगत हैं जो गिर गए। चलिए अब फैंस थोड़ा रिलैक्स फील करेंगे कि उनके फेवरेट सिंगर ठीक हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

हनी सिंह पर बोले
हाल ही में बादशाह का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह हनी सिंह के साथ अनबन पर बात कर रहे हैं। दरअसल, फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि काफी समय से बादशाह और हनी सिंह के बीच ठीक नहीं है। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इस पर हाल ही में बादशाह ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, हम दोनों माफिया मुंदीर बैंड से थे। साल 2009 से मेरे और हनी सिंह के बीच ब्रेक आ गया। मैं उस वक्त जॉब करता था इसलिए मैं काफी डर गया था। जब मैं बनी सिंह को कॉल करता था तो वह मेरी कॉल नहीं उठाते थे। माफिया मुंदीर के वक्त हम कभी मिले नहीं। अगर मिलते तो शायद हमारे बीच आज सब अलग होता।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

साथ गाए हुए गाने नहीं हुए रिलीज
बादशाह ने आगे कहा, 'हमने कई गाने साथ में बनाए, लेकिन वो कभी रिलीज नहीं हुए। हनी सिंह सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। मैं 2006 से माफिया मुंदीर के साथ था और साल 2009 में मेरे पैरेंट्स मुझे लेकर काफी परेशान हो गए थे। 2011 में हनी सिंह के साथ मेरा पहला गाना आया गेट अप जवानी।'

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

ब्लैंक पेपर पर साइन करवाए
बादशाह ने आगे कहा कि हमने भी कई गाने बनाए। प्लीज हमें भी देखें। हम सब पीछे छोड़कर वापस आए। आपको सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आप हमें भाई बोलते हैं, लेकिन दूसरी ओर आप हमारा स्ट्रगल ही नहीं देखते। उन्होने हमसे खाली पेपर पर साइन करवाए। कॉन्ट्रैक्ट्स का क्या? वो बहुत ही मुश्किल भरे दिन थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web