ऑस्कर 2023 में RRR के बाद दीपिका पादुकोण की एंट्री, प्रेजेंट करेंगी अवॉर्ड

 
deepika padudone

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बड़ी खबर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑस्कर 2023 के मंच को वो हॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स रिज अहमद, ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक, माइकल बी जॉर्डन संग अन्य के साथ शेयर करने वाली हैं। यहां एक्ट्रेस अवॉर्ड प्रेजेंट करती नजर आएंगी।

 

नई दिल्ली। डेट सेव कर लो। फोन में रिमाइंडर, अलार्म सब सेट कर लो, क्योंकि इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत के सेलेब्स का बोलबाला होने वाला है। ऑस्कर 2023 में डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR को नॉमिनेशन मिले हैं। अब दीपिका पादुकोण ने ऐलान किया है कि इस बड़े और फेमस अवॉर्ड शो में वो प्रेजेंटर होने वाली हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दीपिका होंगी प्रेजेंटर
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बड़ी खबर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑस्कर 2023 के मंच को वो हॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स रिज अहमद, ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक, माइकल बी जॉर्डन, जोई सलदाना, एमिली ब्लंट और ग्लेन क्लोज संग अन्य के साथ शेयर करने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस बेहद खुश और उत्साहित हो गए हैं। साथ ही दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी उन्हें सपोर्ट किया है।

फैंस का कहना है कि दीपिका अगर ऑस्कर में प्रेजेंटर बनी हैं तो फिर RRR जरूर जीतेगी। एक यूजर ने कमेंट किया, 'RRR को जरूर ऑस्कर मिलने वाला है।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया। पहले प्रियंका और अब दीपिका। भारतीय एक्ट्रेसेज धमाल मचा रही हैं।' तीसरे ने लिखा, 'शांति प्रिया से ऑस्कर प्रेजेंटर तक, आप बहुत आगे निकाल आई हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'इसको कहते हैं दुनिया पर राज करना।'

रणवीर सिंह ने दीपिका के पोस्ट पर एंजेल फेस इमोजी और क्लैपिंग हैंड इमोजी कमेंट की हैं। नेहा धूपिया ने कमेंट किया कि वो दीपिका को ऑस्कर में देखने का इंतजार नहीं कर सकतीं। वहीं दीपिका की छोटी बहन अनीसा पादुकोण ने लिखा, 'बूम।'

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

इन भारतीय फिल्मों को मिला नॉमिनेशन
RRR की बात करें तो इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। पिछले साल इसी कैटेगरी में RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। ऐसे में माना जा रहा है कि नाटू नाटू के जीतने के काफी चांस हैं। इस ब्लॉकबस्टर हिट गाने को सिंगर राहुल सिपलीगुंज और काला भैरव ऑस्कर के मंच पर परफॉर्म करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

RRR के अलावा प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेन्ट व्हिसपरर' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। साथ ही डायरेक्टर शौनक सेन की फिल्म 'ऑल दैट ब्रीद्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। 13 मार्च सुबह 5।30 बजे भारत में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की सेरेमनी टीवी पर और ऑनलाइन टेलिकास्ट होगी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web