Dasara Teaser: भूल जाएंगे ‘पुष्पा’ देख ‘दशहरा’ का टीजर, एसएस राजामौली ने की तारीफ

 
dasara

Dasara teaser released: तेलुगू की एक और धमाकेदार फिल्म 'दशहरा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक्टर नानी मुख्य रोल में हैं। टीजर में नानी को देखकर फैन्स को पुष्पा की याद आ गई।

 

मुंबई। साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है। 2022 साउथ के लिए काफी अच्छा रहा था। ऐसे में इस साल भी साउथ से काफी उम्मीदें हैं। तेलुगू की एक और धमाकेदार फिल्म दशहरा (Dasara) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक्टर नानी मुख्य रोल में हैं। टीजर में नानी को देखकर फैन्स को पुष्पा की याद आ गई। फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दशहरा पुष्पा को टक्कर देने आ रही है। खास बात रह रही कि एसएस राजमौली ने टीजर को शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

क्या है कहानी
फिल्म एक छोटे से गांव के लड़के कहानी है जो अपने लोगों के लिए लड़ता है। टीजर कई जगह पुष्पा जैसी झलक देती है। टीजर की शुरुआत वीरलापल्ली गांव से होती है, जो  कोयले के ढेर से घिरा हुआ है। नानी का किरदार बैकग्राउंड में वॉयसओवर से बताता है कि गांव के लोगों के लिए शराब पीना परंपरा है।

टीजर के आखिर में नानी कहते हैं, मुझे नतीजों की परवाह नहीं है। चलो सभी को नीचे ले जाते हैं। उनके हाथ में कुल्हाड़ी है और नीचे की ओर दौड़ते हैं। टीजर के आखिर में नानी अपने अंगूठे के किनारे पर धारदार हथियार से काटते हैं और माथे पर खून लगाते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कई भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। इसमें कीर्ति सुरेश, साई कुमार और शाइन टॉम चाको भी हैं। एसएस राजामौली ने टीजर को शेयर किया। उनके अलावा धनुष, शाहिद कपूर, दलकीर सलमान और रक्षित शेट्टी ने अपनी-अपनी भाषाओं में टीजर को शेयर किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

एसएस राजामौली ने टीजर के साथ लिखा, दशहरा केा टीजर पसंद आया। नानी का कमाल का मेकओवर है। एक नए निर्देशक को इस तरह फिल्म बनाते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। ऑल द बेस्ट।

फिल्म वर्ल्डवाइड 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web