सलमान खान के 'लुंगी डांस' पर विवाद बढ़ा, अपमान हुआ दक्षिण भारतीय पारंपरिक 'वेस्थी' का!

 
salman khan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना विवादों में आ गया है। गाने में सलमान खान द्वारा पहना गया आउटफिट चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

नई दिल्ली। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'Yentamma' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सॉन्ग के वीडियो में सलमान खान के साथ साउथ के कई सितारे और कुछ टीवी एक्टर्स भी नजर आए हैं। गाना तेजी से पॉपुलर भी हो रहा है, लेकिन इसी बीच साउथ इंडियन दर्शकों को इस सॉन्ग से कई सारी शिकायतें हैं। आरोप है कि कोरियोग्राफी के मामले में गाने में कई सारी खामियां हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

सलमान खान के गाने पर बढ़ रहा विवाद
गाने में लुंगी को एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जाना वैसा नहीं है जैसे सलमान खान ने 'मुझसे शादी करोगी' के गाने में टॉवल को इस्तेमाल कर लिया था। साउथ के पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली वेस्थी (लुंगी) एक पारंपरिक पोशाक है। उसे आप सामान्य लुंगी की तरह ट्रीट नहीं कर सकते। खास तौर पर एक धोती को लुंगी की तरह पहना जाना भी सामान्य नहीं है। जैसा कि गाने में किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

यह दक्षिण भारतीय कल्चर का अपमान
रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण श्रीरामाकृष्णन ने ट्विटर पर इसका विरोध किया है। उन्होंने लिखा- यह हमारे साउथ इंडियन कल्चर का बहुत अपमान करने जैसा है। यह लुंगी नहीं है, यह धोती है। यह एक क्लासिकल आउटफिट है जिसे बहुत ही घटिया ढंग से दिखाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक तमिल-हिंदी एक्टर ने भी गाने में धोती के इस तरह से इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

साउथ के सितारों से भी है नाराजगी
उन्होंने कहा- वेस्थी पहने हुए वो लोग क्या स्मोक कर रहे थे? क्या वो जानते हैं कि दक्षिण भारतीयों के लिए वेस्थी कितनी पवित्र होती है। सलमान खान के बारे में तो चलो हम ये मान लेते हैं कि उसे कुछ ज्यादा पता ही नहीं होगा। लेकिन वेंकटेश दग्गुबाती और राम चरण तो तेलुगू एक्टर्स हैं। वो लोग कैसे इतने डिसरिस्पेक्टफुल सॉन्ग का हिस्सा हो सकते हैं। और यह तो वेस्थी है भी नहीं, उन्होंने धोती को वेस्थी की तरह पहन लिया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web