एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, सूरज पंचोली बरी, 10 साल बाद आया फैसला

 
jiya khan

3 जून 2013 को जब जिया खान की मौत की खबर आई, तो फिल्मी जगत के सभी लोग हक्के बक्के रह गए थे। 10 साल बाद जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाया। सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिया की मां इस फैसले से नाखुश हैं। वे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी।

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत मामले में 10 साल बाद फैसला आ गया है। मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से जिया की मां राबिया को बड़ा झटका लगा है। वे सीबीआई कोर्ट के फैसले को आगे चुनौती देंगी। मालूम हो, 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

सूरज पंचोली को मिली बड़ी राहत
जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक्टर पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप था। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी किया है। अदालत ने कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। एक्टर ने फैसले के बाद कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। सूरज की मां जरीना वहाब ने भी राहत की सांस ली। हालांकि जिया खान की मां राबिया इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

जिया की मां ने फैसले पर क्या कहा?
राबिया ने अदालत के फैसले पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अभी हार नहीं मानी है। राबिया ने कहा कि फाइनल जस्टिस अभी नहीं हुआ है। सबूतों की कमी की वजह से ये फैसला आया है। सीबीआई ने अपना काम ढंग से नहीं किया। मैं अभी भी यही पूछूंगी कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई। ये गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। मैं हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दूंगी।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

सूरज बोले- सच्चाई की जीत होती है
कोर्ट के फैसले के बाद सूरज पंचोली ने इंस्टा पर पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- सच्चाई की हमेशा जीत होती है।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

मां संग सिद्धिविनायक मंदिर गए सूरज
कोर्ट के फैसले के बाद जरीना वहाब अपने बेटे को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर माथा टेकने पहुंची। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि वे फैसले के बाद दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगी। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

करियर के पीक पर जिया ने किया सुसाइड
25 साल की एक्ट्रेस जिसने अभी सपनों की उड़ान भरी ही थी, उसने मौत को गले लगा लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के साथ ही वो सनसनी बन चुकी थी। 3 फिल्में कर जिया ने वो मुकाम हासिल कर लिया था जो कई हीरोइनें सालों की मेहनत के बाद नहीं कर पातीं। जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यू किया था। फिर वे हाउसफुल और गजनी में दिखीं। सक्सेसफुल करियर को जी रहीं जिया खान को फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेलनी थी, लेकिन इससे पहले वो प्यार के चक्कर में ऐसा फंसीं कि एक दिन तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

3 जून  2013 को जब यंग टैलेंटेड जिया की मौत की खबर छपी, तो फिल्मी जगत के सभी लोग हक्के बक्के रह गए थे। सोशल मीडिया पर सैलाब-सा उमड़ पड़ा था। हर कोई ये जानना चाहता था आखिर क्यों जिया ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web