Bholaa Traier: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'भोला' का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की पोस्ट

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में हैं। टीजर और हिट सिंगल के बाद अब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा हैं, बता दें कि यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अजय देवगन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म से उनका लुक दिखाई दे रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'भोला की दीवानगी शुरू! 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर आउट हो जाएगा।'
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
बता दें कि अजय देवगन की पिछली रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म में तब्बू भी नजर आईं। अब एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू फिल्म 'भोला' में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस फिल्म में गजराज राव, दीपक डोबरियाल, और संजय मिश्रा भी नजर आने वाले हैं, वही अमाला पॉल और अभिषेक बच्चन कैमिया भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: बहस के बाद पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर क्या हुआ उसके साथ, जाने पूरी बात
फिल्म 'भोला' की बात करें तो इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी अजय देवगन निभा रहे हैं। साथ ही वह फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। गौरतलब है कि 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है।
भोला के अलावा अजय देवगन फिल्म मैदान, गोलमाल 5, और सिंघम 3 में भी नजर आएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप