देवानंद साहब की एक एडवाइज ने किस्मत बदल दी शत्रुघ्न सिन्हा की, चेहरे का निशान यूं बन गया पहचान

Shatrughan Sinha Face Mark: शत्रुघ्न सिन्हा जो कई फिल्मों में चेहरे के इस निशान को छिपाने की कोशिश करते थे, उनसे देवानंद (Dev Anand) ने तब एक बात कही जो सच निकली। शत्रुघ्न सिन्हा को एक अलग पहचान मिली।
नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर बने कट के जिस निशान को पूरी दुनिया पसंद करती रही, उसे खुद शत्रुघ्न पसंद नहीं करते थे। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह इस निशान को अपनी कमी मानते थे और एक्टिंग करते वक्त कई बार उस निशान को छिपाने की भी कोशिश करते थे। फिर एक दिन देवानंद साहब से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो शत्रुघ्न के बारे में बिलकुल सच साबित हुईं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सर्जरी करवाने के लिए हो गई थी डॉक्टर से बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि ज्यादातर लोग उनके चेहरे पर लगे कट के निशान के बारे में गलत जानते हैं। यहां तक कि एक किताब में भी इस बारे में गलत लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि बहन के साथ शेविंग का खेल खेलने के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी जिसकी वजह से यह निशान बना। शत्रुघ्न ने बताया कि जब बड़े हुए तो उन्हें यह निशान खराब लगने लगा। वह सर्जरी करके इस निशान को हटवाना चाहते थे। लेकिन इसी बीच उनकी मुलाकात देवानंद साहब से हुई।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
देवानंद ने कहा यही दाग एक दिन स्टाइल बन जाएगा
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उन्होंने देवानंद साहब से पूछा कि सर मुझे इस निशान की वजह से बहुत कॉम्प्लेक्स फील होता है। शत्रुघ्न सिन्हा जो कई फिल्मों में चेहरे के इस निशान को छिपाने की कोशिश करते थे, उनसे देवानंद ने तब एक बात कही जो सच निकली। देवानंद ने कहा, "देखो तुम्हारा नाम चल रहा है, और तुम्हारा काम चल रहा है। कुछ वक्त में ये जो तुम्हारा दाग है ये तुम्हारा स्टाइल बन जाएगा।"
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
देवानंद साहब ने दिया था अपना पर्सनल एग्जांपल
देवानंद ने उन्हें अपना एग्जांपल देते हुए बताया कि देखो मेरे दांतों के बीच में गैप है, लेकिन आज दुनिया इसे स्टाइल मानती है कि देव के दांतों के बीच का गैप कितना अच्छा लगता है। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा को हिम्मत मिली और उन्होंने इस निशान को अपनी पहचान बना लिया। यहां तक कि सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पापा के चेहरे पर यह निशान बहुत अच्छा लगता है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप