शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ऑफर ठुकराया अल्लू अर्जुन ने, ये बनी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ऑफर ठुकरा दिया है। आखिर अल्लू अर्जुन ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं...
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन से संपर्क किया। इतना ही नहीं, मेकर्स ने अल्लू अर्जुन को फिल्म में कैमियो करने का ऑफर भी दिया। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने ये ऑफर ठुकरा दिया है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि आखिर अल्लू अर्जुन ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? आइए जानते हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
तो इस वजह से ठुकराया ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने ये ऑफर विभिन्न कारणों से ठुकराया है। लेकिन, फिल्म 'जवान' में कैमियो न करने की बड़ी वजह अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' है। सूत्र ने पिंकविला को बताया कि 'जवान' के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन को फिल्म की कहानी तक सुना दी थी। लेकिन, डेट्स की अवेलेबिलिटी न होने की वजह से वह इस कैमियो के लिए 'हां' नहीं कह पाए। दरअसल, इस वक्त अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं। यह फिल्म अगले साले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।"
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
कब रिलीज होगी जवान?
बता दें, यदि अल्लू अर्जुन फिल्म 'जवान' में कैमियो करने के लिए मान जाते तो यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होती। हालांकि, अब अल्लू अर्जुन का बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। याद दिला दें, फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा कॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 3 जून, 2023 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप