Oscars 2023 में RRR पर टिकी निगाहें, जानें ऑस्कर अवॉर्ड भारत में कब और कहां देख पाएंगे

 
oscars award

भारत के लिए इस साल ऑस्कर अवॉर्ड काफी खास रहने वाला है। आरआरआर का नाटू नाटू गाना ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में नॉमिनेटेड है। ऐस में जानिए ऑस्कर 2023 का लाइव प्रसारण कब और कहां देख पाएंगे।

 

मुंबई। ऑस्कर 2023 के ऐलान में बस कुछ ही वक्त बचा है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होगा। भारत के लिए यह अवॉर्ड सेरेमनी काफी खास रहने वाला है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर‘ का गाना ‘नाटू नाटू‘ ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में नॉमिनेटेड है। वहीं दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड को अन्य सेलिब्रिटीज के साथ प्रेजेंट करेंगी। इस वक्त ‘आरआरआर‘ की पूरी टीम लॉस एंजेलिस में है। वहीं दीपिका पादुकोण भी बीते दिन अमेरिका के लिए रवाना हुई थीं। अगर आप ऑस्कर 2023 का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो जानिए कब और कहां देख पाएंगे।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कब होगा प्रसारण
ऑस्कर 2023 का प्रसारण रविवार, 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में होगा। भारत में इसका प्रसारण 13 मार्च की सुबह 5.30 बजे होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कहां देख पाएंगे ऑस्कर अवॉर्ड
अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय दर्शकों के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। साथ ही एबीसी नेटवर्क अपने अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसका प्रसारण करेगा। इसमें यूट्यूब, Hulu टीवी, डायरेक्ट टीवी, FUBO टीवी और AT&T टीवी पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं। इनमें से कुछ सेवाएं फ्री ट्रायल के तौर पर भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ABC.com और ABC एप पर भी शो को स्ट्रीम किया जाएगा।


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कौन करेगा होस्ट
पिछले तीन साल से ऑस्कर को रेजिना हाल, ऐमी शूमर और वांडा स्काइज होस्ट कर रहे थे। इस साल ऑस्कर को सोलो होल्ट किया जाएगा। होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल एक बार फिर से इवेंट को होस्ट करते दिखेंगे। इस साल के ऑस्कर्स प्रेजेंटर्स दीपिका पादुकोण, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलडाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी हैं। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web