22 सालों बाद 'तारा सिंह' और 'सकीना' को साथ देख खिले फैंस के चेहरे, 'गदर' की सुपरहिट जोड़ी फिर छाई

Gadar 2 Stars Sunny Deol- Ameesha Patel गदर 2 रिलीज के नजदीक पहुंच रही है। इसके साथ ही फिल्म की चर्चा भी जोरो-शोरो से हो रही है। अब हाल ही में गदर की सुपरहिट जोड़ी सकीना और तारा सिंह साथ नजर आए।
नई दिल्ली। Gadar 2 Stars Sunny Deol- Ameesha Patel: सनी देओल और अमीषा पटेल, गदर 2 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों स्टार्स गदर 2 के प्रमोशन में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इस बीच सनी पाजी गदर 2 के तारा सिंह के अवतार में नजर आए। उनके साथ अमीषा पटेल भी दिखाई दीं। दोनों को साथ देख फैंस के चेहरे खिल उठे। गदर 2 की रिलीज के पहले ही तारा सिंह और सकीना की सुपरहिट जोड़ी ने लोगों को एकइम्प्रेस कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
तारा और सकीना साथ आए नजर
सोशल मीडिया पर सनी देओल और अमीषा पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर काला कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहने तारा सिंह के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, अमीषा पटेल पीच कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में गदर 2 के प्रमोशन के दौरान सनी देओल पैपराजी के लिए पोज करते हुए दिखाई दिए। इस बीच अमीषा पटेल भी वहां पहुंच गईं। एक्ट्रेस ने पहले सनी पाजी को गले लगाया और फिर दोनों ने साथ में कैमरे के लिए पोज दिए।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
सकीना और तारा सिंह पर फैंस ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर जैसे ही गदर 2 के तारा सिंह और सकीना का ये वीडियो सामने आया तुरंत वायरल हो गया। फैंस ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की और फिल्म के लिए अपना एक्साइटमेंट दिखाया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कब जारी होगा ट्रेलर
गदर 2 का बज लगातार बना हुआ है। फिल्म अपनी रिलीज की तैयारी जोरो- शोरो से कर रही है। हाल ही में मेकर्स ने गदर 2 का टीजर रिलीज किया, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिले। अब जल्द गदर 2 का ट्रेलर जारी किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
फिल्म की रिलीज डेट क्या है ?
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार में हैं। उन्होंने गदर में तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाया था। गदर 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप